---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप के अपने डेब्यू मैच में ही नेपाल की टीम ने जीता सबका दिल, इन नेपाली क्रिकेटरों ने फील्ड पर किया बड़े-बड़े सूरमाओं को चित

Asia Cup 2023: नेपाल की टीम भले ही एशिया कप के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गयी हो पर अपने पहले डेब्यू एशिया कप में ही टीम ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। नेपाल की टीम ने एसीसी मेंस प्रीमियर कप को जीतकर एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 7, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर 4 के मुकाबले अब शुरू हो चुके हैं। ऐसे में आपको बता दें कि एशिया कप में पहली बार खेल रही नेपाल की टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी क्रिकेट प्रेमियों के दिल पर छाप छोड़ी है। नेपाल की टीम एशिया कप से भले बाहर हो गयी हो पर नेपाली टीम के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए बड़े बड़े नामों को तारे दिखा दिए। एशिया कप के इतिहास में पहली बार खेल रही नेपाल की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के शुरुआती ओवरों में तूफ़ान मचाते हुए शीर्ष बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में किया था कमाल

आपको बता दें कि नेपाल की टीम ने एशिया कप के ओपनिंग मैच में ही कमाल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी टीम को सकते में डाल दिया था। दो बार की एशिया कप चैंपियन पाकिस्तान की टीम जब मुल्तान में नेपाल के खिलाफ खेलने उतरी थी तब ऐसा लग रहा था कि यह मैच काफी आसान होने वाला है लेकिन नेपाली बल्लेबाजों ने शुरूआती ओवरों में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को आउट कर फैंस को सकते में डाल दिया था। आपको बता दें कि नेपाली टीम के गेंदबाज केसी करण ने पारी के 5 वें ओवर में ही पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान को आउट कर स्टेडियम में सनसनी फैला दी । इसी के साथ केसी करण नेपाल की तरफ से एशिया कप में विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। इसके ठीक बाद क्रिकेटर रोहित पौडेल ने इमाम उल हक़ को रन आउट कर स्टेडियम में नेपाली टीम के फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। हालांकि नेपाली टीम को इस मुकाबले में पकिस्तान की टीम ने भले ही 238 रनों से हरा दिया पर यह नेपाल के लिए हमेशा के लिए यादगार क्षण बन गया।

मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ आसिफ ने जड़ा अर्धशतक

आपको बता दें कि एशिया कप को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाफ नेपाली बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। नेपाल के बल्लेबाजों ने खुल कर खेलते हुए ताबड़तोड़ शॉट लगाए । इस दौरान नेपाली टीम के शानदार बल्लेबाज आसिफ शेख ने अपना पचासा जड़ दिया। आसिफ शेख ने 98 बॉल खेलते हुए कुल 58रन बनाएं। अपने पारी के दौरान आसिफ ने 8 चौके जड़ें वहीं एक अन्य बल्लेबाज सोमपाल कमी ने भी साहसिक प्रदर्शन करते हुए नेपाली टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सोमपाल ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौका और 2 छक्के की मदद से 48 रन बनाएं। ऐसे में नेपाली बल्लेबाजों का भारत जैसी चैंपियन टीम के खिलाफ प्रदर्शन काफी सराहनीय था

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026