---Advertisement---

Asia Cup 2023: तस्कीन ने इस तरह से अपनी फिरकी में फंसाकर बाबर आजम को कर दिया आउट , वायरल वीडियो देख आपकी भी निगाहें नहीं हटेगी

Asia Cup 2023: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में बांग्लादेशी गेंदबाज तस्कीन अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाबर आजम का विकेट ले लिया। बाबर ने इस मैच में 17 रनों की पारी खेली

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 7, 2023 6:31 अपराह्न | Updated: सितम्बर 8, 2023 11:15 पूर्वाह्न

babar taskeen 5
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश की कमर तोड़ते हुए 7 विकेटों से जीत दर्ज की। अब जाकर बाबर आजम का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह तस्कीन अहमद की गेंद पर आउट हो गए।

तस्कीन की फिरकी में फंसे बाबर

बांग्लादेश और पकिस्तान के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मैच में पकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेटों से हराकर सुपर 4 मुकाबलों में अपनी पहली जीत दर्ज की। अब जाकर इन दिनों बाबर आजम और तस्कीन अहमद की एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रही है जिसमें यह साफ़ साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह तस्कीन बाबर को अपनी फिरकी में फंसाते हैं। तस्कीन ने पाकिस्तानी पारी के 16 वें ओवर के दौरान ये कारनामा किया। इस वीडियो को देखकर फैंस का खूब मनोरंजन हो रहा है।

पाकिस्तान ने फ़ाइनल में पहुंचने की दांव की मजबूत

एशिया कप के सुपर 4 के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित नहीं हुआ। आपको बता दें कि यहां भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों के बल्ले से रन निकलता दिखाई दिया। पाकिस्तान के इमाम उल हक़ ने मुकाबले के दौरान 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इमाम उल हक़ ने 84 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से कुल 78 रन बनाएं जो टीम के जीत के लिए काफी थी। बाबर आजम ने 23 बॉल में 17 रनों की पारी खेली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026