---Advertisement---

Asia Cup 2023: ये हैं एशिया कप के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स , हर क्रिकेट फैंस को जानना चाहिए

Asia Cup 2023: एशिया कप का आयोजन इसबार पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। एशिया कप के ऐसे 5 रिकॉर्ड हैं जिसे जानकर आपको भी बहुत आश्चर्य होगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान से 2 सितम्बर को खेलेगी

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 23, 2023 2:13 अपराह्न

asia-cup-2023
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप का आयोजन होने में अब बस चंद दिन ही रह गए हैं। ऐसे में सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों में लगी हुई है। आपको बता दें अब ऐसे में एशिया कप से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े हैं जिसे पढ़ने के बाद आप भी सोच में पद कजायेंगे । आपको बता दें कि इस साल एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन 30 अगस्त से होगा।

भारतीय टीम ने जीता सबसे ज्यादा बार एशिया कप खिताब

आपको बता दें कि एशिया कप का खिताब भारत ने सबसे ज्यादा बार जीता है। भारत ने एशिया कप का खिताब कुल 7 बार जीता है। भारत ने सबसे पहले एशिया कप का खिताब यूएई में खेले गए 1984 एशिया कप के रुप में जीता था । भारत ने आखिरी बार एशिया कप का खिताब साल 2018 में जीता था। भारत ने तब फाइनल में बांग्लादेश की टीम को परस्त किया था। भारत के बाद श्रीलंका की टीम दूसरे पायदान पर है जिसने एशिया कप का खिताब कुल 5 बार अपने नाम किया है।

कभी नहीं हुआ भारत -पाकिस्तान फाइनल

आपको बता दें कि साल 1984 से शुरू हुए एशिया कप में आजतक भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच फाइनल मुकाबला नहीं हुआ है।आपको बता दें कि जहां भारत ने इस टूर्नामेंट को 7 बार जीता है तो वहीं पाकिस्तानी टीम को दो बार कामयाबी हाथ लगी है।

सबसे पुराना महाद्वीपीय टूर्नामेंट

आपको बता दें कि साल 1984 से खेले जा रहे एशिया कप को सबसे पुराने कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट होने का टाइटल दिया जाता है। आपको बता दें कि एशिया कप में खेलने वाले तीन देश जिनमें भारत पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल है, सभी ने कम से कम एक वर्ल्ड कप जीता हुआ है।

T-20 एशिया कप का सबसे पहला विजेता भारत

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने साल 2016 में खेले गए टी 20 एशिया कप का खिताब जीतकर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया था। 2016 में पहली बार इस टूर्नामेंट को टी 20 फार्मेट में खेला गया था। तब भारतीय टीम ने मेजबान बांग्लादेश को हराकर पहली टी 20 एशिया कप का खिताब जीता था।

बांग्लादेश सबसे ज्यादा बार मेजबान

आपको बता दें कि एशिया कप का आयोजन सबसे ज्यादा बार बांग्लादेश में किया गया है। बांग्लादेश ने एशिया कप का आयोजन कुल 5 बार किया है। हालांकि बांग्लादेशी टीम आजतक कभी भी एशिया कप का खिताब नहीं जीत पायी है। बांग्लादेश ने साल 2012 ,2016 और 2018 में फाइनल में स्थान बनाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026