---Advertisement---

Asia Cup 2023: इन खिलाड़ियों के साथ विराट हुए NCA के लिए रवाना , ये क्रिकेटर जल्द कर सकते हैं ज्वाइन

Asia Cup 2023: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , भारतीय विस्फोटक बालेबाज विराट कोहली अपने टीम मेट रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ नेशनल क्रिकेट अकादमी के लिए रवाना हो गए है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 23, 2023 6:48 अपराह्न | Updated: अगस्त 24, 2023 7:15 पूर्वाह्न

Virat-NCA
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। आपको बता दें कि मीडिया ख़बरों के मुताबिक़ विराट, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के लिए रवाना हो गए हैं।

विराट, रोहित हुए एनसीए के लिए रवाना

आपको बता दें कि हाल में ही आयी मीडिया ख़बरों के मुताबिक़ भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपने टीम साथी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के लिए रवाना हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये तीनो खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के लिए रवाना हुए हैं।

संजू सैमसन और प्रसिद्द कृष्णा जल्द करेंगे ज्वाइन

आपको बता दें कि भारतीय टीम अभी अपने आयरलैंड दौरे पर है। अब ऐसे में एशिया कप के लिए टीम में चुने गए संजू सैमसन और प्रसिद्ध कृष्णा आयरलैण्ड दौरे के बाद टीम से जल्द ही जुड़ सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह आयरलैंड दौरा खत्म होते ही नेशनल क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करते नजर आएंगे।

30 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप

आपको बता दें कि एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। एशिया कप 2023 की मेजबानी संयुक्त रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका को सौंपी गयी है। पाकिस्तान में 2008 के बाद पहली बार एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है जबकि श्रीलंकन धरती पर आखिरी बार एशिया कप साल 2010 में खेला गया था। 2010 में खेले गए एशिया कप में भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया था। भारत ने फाइनल में तब श्रीलंका की टीम को हराया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 25, 2026

Shoaib Akhtar

फ़रवरी 24, 2026