---Advertisement---

Asia Hockey Champions Trophy 2023: भारत ने इस टीम को 4-0 से रौंदा, वन्दे मातरम से गूंजा पूरा स्टेडियम

Asia Hockey Champions Trophy 2023: चेन्नई में जारी हॉकी एशिया चैंपियंस ट्रॉफी की एक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंद दिया। भारत ने चेन्नई के राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आर्च राइवल्स पाकिस्तान पर 4-0 से जीत दर्ज की। इस दौरान पूरा हॉकी स्टेडियम वन्दे मातरम् के नारों से ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 10, 2023 12:09 अपराह्न

Hockey
Follow Us
---Advertisement---

Asia Hockey Champions Trophy 2023: चेन्नई में जारी हॉकी एशिया चैंपियंस ट्रॉफी की एक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंद दिया। भारत ने चेन्नई के राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आर्च राइवल्स पाकिस्तान पर 4-0 से जीत दर्ज की। इस दौरान पूरा हॉकी स्टेडियम वन्दे मातरम् के नारों से गूंज उठा।

राधाकृष्णन स्टेडियम में वन्दे मातरम्

तामिलनाडु की राजधानी चेन्नई में खेली जा रही एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के एक ग्रुप मुकाबले में कल (बुधवार,9 अगस्त)को खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंद दिया। इसमें जो सबसे ख़ास नजारा देखने को मिला वह था स्टेडियम में चारों तरफ वनडे मातरम् की गूंज।राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम वन्दे मातरम् के नारों से खचाखच भरा नजर आ रहा था। अब इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें यह देखा जा सकता है कि किस तरह दर्शक वन्दे मातरम् के गीत गाते नजर आ रहे हैं।

हरमनप्रीत रहे स्टार ऑफ़ द मैच

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पूरे मैच के दौरान गेंद पर अपना निशाना बनाये रखा और एक के बाद एक गोल दागकर विपक्षी को चारो खाने चित कर दिया।।आपको बता दें कि मैच के पहले क्वार्टर खत्म होने से कुछ देर हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कार्नर के जरिये गोल कर भारत को1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद हरमनप्रीत छाए रहे और 23 वे मिनट में गोल क्र भारत को 2-0 से आगे कर दिया।। इसके बाद जुगरांत सिंह और आकाशदीप सिंह की गोलों कि मदद से भारत ने पाक को करारी शिकस्त दी।

भारत बना चुका है सेमीफाइनल में जगह

भारतीय हॉकी टीम पहले ही प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी है। 11 अगस्त को होने वाले मुकाबले में भारत का सामना जापान से होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026