---Advertisement---

Aus Vs Eng Ashes 2023: खेल के पहले दिन इंग्लिश टीम पर भारी पड़ी बैजबॉल नीति, कंगारूओं ने जमकर की सुताई

Aus Vs Eng Ashes 2023: एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। पहले बल्ल्बेजी करते हुए पैट कमिंस एंड कम्पनी ने इंग्लिश खिलाड़ियों की धज्जियां उड़ा कर रख दी। टीम के ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 29, 2023 3:02 अपराह्न

eng vs australia
Follow Us
---Advertisement---

Aus Vs Eng Ashes 2023: एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। पहले बल्ल्बेजी करते हुए पैट कमिंस एंड कम्पनी ने इंग्लिश खिलाड़ियों की धज्जियां उड़ा कर रख दी। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद स्टीव स्मिथ और लाबुशेन की कमाल की बल्लेबाजी ने इंग्लिश टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। वहीं स्टीव स्मिथ खेल के पहले दिन अपने शतक से केवल 15 रन दूर रह गए। वहीं मेंजबान टीम के बल्लेबाज मेहमान टीम के आगे पानी भरते हुए नजर आए।

कंगारूओं की कमाल की बल्लेबाजी

पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लिश टीम का कोई भी गेंदबाज कंगारूओं पर भारी नहीं पड़ सका। पहले विकेट के लिए ख्वाजा और वॉर्नर ने 73 रनों की धमाकेदार साझेदारी की। इसके बाद ख्वाजा 17 और वॉर्नर 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन दोनों के आउट होने के बाद लाबुशेन और स्मिथ ने टीम की बागड़ोर संभाली। दोनों के बीच 102 रन की जबरदस्त साझेदारी देखने को मिली। हालांकि, लाबुशेन 47 रन बनाकर आउट हो गए है। उनके आउट होेने के बाद क्रीज पर आए ट्रेविस हेड के बल्ले से तूफान देखने को मिला। उन्होंने स्मिथ के साथ मिलकर 118 रनों की पार्टनरशिप की। इसके अलावा उन्होेंने 73 गेंदो में 77 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: 2023 Royal Enfield Continental GT 650 बाइक देती है सेफ राइडिंग और कंफर्ट फीलिंग, खासियतों पर फिदा हो जाएंगे आप!

इंग्लिश खिलाड़ी हुए ढे़र

इंग्लैंड की बैजबॉल नीति कंगारूओं के ऊपर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। खेल का पहला दिन खत्म होने के बाद इंग्लिश टीम के गेंदबाज केवल 5 विकेट की चटका सके। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 339 रन बना लिए है। स्मिथ 85 और कैरी 11 रन बनाकर क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे है। वह इंग्लैंड टीम की तरफ से 2-2 विकेट जोश टंग और जो रूट ने लिए। इसके अलावा 1 विकेट ऑली रोबिंसन को मिला।

ये भी पढ़ें: Amazon Sale: गैस का झंझट खत्म! Electric Cooker पर मिनटों में पकेगा आपका फेवरेट खाना, डील जानकर उछल पड़ेंगे आप!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026