---Advertisement---

AUS vs SA 2023: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को चटाया धूल, इतने रनों से हराकर सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

AUS vs SA 2023: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पहले टी 20 मैच में 111 रनों से हरा दिया। पहला टी 20 डरबन में खेला गया था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 31, 2023 12:20 अपराह्न

AUS-vs-SA-2023 ....
Follow Us
---Advertisement---

AUS vs SA 2023: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच कल (30 अगस्त) को डरबन में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलियन टीम ने साउथ अफ्रीका को 111 रनों से हराकर 3 मैचों की टी 20 सीरीज में 1-0 की बढ़त कायम कर ली। आपको बता दें कि सीरीज का दूसरा टी 20 मैच डरबन में ही 1 सितम्बर को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिए ने जीता डरबन टी 20

ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में खेले गए पहले टी 20 मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को 111 रनों से हराकर 3 टी 20 मैचों की सीरीज में 1 -0 की बढ़त ले ली है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और ऑस्ट्रेलिया कि टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले टी 20 मैच में पटखनी दे दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियन टीम के बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीकन गेंबाजों की जमकर परीक्षा ली और मिशेल मार्श ने 49 गेंदों में 92 रन जड़ डालें। आपको बता दें कि अपने 92 वें रन की पारी के दौरान मार्श ने 13 छक्के और 2 चौके लगाएं।

साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज हुए फिसड्डी

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी 20 मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज पूरी तरह से फिसड्डी नजर आये और साउथ अफ्रीका की टीम महज 115 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी। आपको बता दें कि साथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन रेज़ा हैंड्रिक्स ने बनाएं। हैंड्रिक्स ने 43 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नजर नहीं आये और साउथ अफ्रीका की टीम 15.3 ओवरों में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026