---Advertisement---

सोशल मीडिया क्वीन हैं Axar Patel की दुल्हनिया, दिलकश अदाओं से लोगों के बीच धमाल मचाती हैं मेहा

Axar Patel: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल दूल्हा बन गए हैं। अक्षर पटेल ने मेहा वडोदार से गुजरात में शादी की। उनकी शादी के कई वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अपनी शादी के लिए ही अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रहे सीरीज से आराम ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 27, 2023 3:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Axar Patel: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल दूल्हा बन गए हैं। अक्षर पटेल ने मेहा वडोदार से गुजरात में शादी की। उनकी शादी के कई वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अपनी शादी के लिए ही अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रहे सीरीज से आराम लिया था। ऐसे में उनके फैंस यह जानने के लिए उतावले हैं कि आखिर कौन है, मेहा वडोदार जिन्होंने इस आलराउंडर के दिल पर कब्जा कर लिया है। वहीं शादी के बाद उनकी वाइफ के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर धमाल मचाती हैं अक्षर की दुल्हनिया

आपको बता दें कि अक्षर पटेल ने पिछले साल मेहा वडोदार से सगाई की थी, वहीं अब जाकर दोनों की शादी हुई है। अक्षर की वाइफ मेहा एक न्यूट्रिशियनिस्ट हैं। इसके अलावा मेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मेहा वडोदार अपने प्रोफशन से जुड़ी चिजे अलग – अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। वहीं क्रिकेटर अक्षर पटेल की दुल्हनियां के इंस्टाग्राम पर लगभग 23 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा उन्हें घूमना भी खूब पसंद है।

फिटनेस का भी रखती है भरपूर ध्यान

मेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर विदेश यात्रा की कई फोटो भी शेयर की है। दुल्हनिया मेहा की इस यात्रा में दुबई, गोवा और स्कॉटलैंड आदि जगह शामिल हैं। अक्षर पटेल और उनकी वाइफ को अभी कुछ दिन पहले अमेरिका में छुट्टियां बिताते हुए देखा गया था। मेहा अपने फिटनेस का भी भरपूर ध्यान रखती हैं, वे एक्सरसाइज रूटीन का बहुत सख्ती से पालन करती हैं। आपको बता दें कि मेहा वडोदार ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक हाथ पर Aksh नाम का टैटू भी बनवाया है।

ये भी पढ़ें: HANUMAN CHALISA के हर रोज पाठ से मिलेंगे ये 5 फायदे, बल-विद्या और वैभव का मिलेगा आशीर्वाद

किसी स्टार से कम नहीं हैं अक्षर पटेल

अक्षर पटेल भारतीय टीम के आलराउंडर बल्लेबाज माने जाते हैं। बल्लेबाज ने भारत को कई अहम मौके पर मैच जितवाया है। श्रीलंका से साथ हुए मैच में अक्षर ने शानदार बल्लेबाजी की थी। आलराउंडर अक्षर पटेल को अभी प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026