---Advertisement---

British GP 2023: Max Verstappen बनें ब्रिटिश ग्रां प्री चैंपियन, लगातार छठे बार जमाया खिताब पर कब्जा

British GP 2023: डच ड्राइवर Max Verstappen   ने ब्रिटिश ग्रां प्री का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल रेस में लोंडो नोरिस और हैमिलटन को पछाड़ते हुए उन्होंने लगातार इस साल का छठा ग्रां प्री  खिताब अपने नाम कर लिया। शानदार फॉर्म में मैक्स Max Verstappen इन दिनों अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आपको ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 10, 2023 3:58 अपराह्न

max-verstappen
Follow Us
---Advertisement---

British GP 2023: डच ड्राइवर Max Verstappen   ने ब्रिटिश ग्रां प्री का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल रेस में लोंडो नोरिस और हैमिलटन को पछाड़ते हुए उन्होंने लगातार इस साल का छठा ग्रां प्री  खिताब अपने नाम कर लिया।

शानदार फॉर्म में मैक्स

Max Verstappen इन दिनों अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आपको बता दें कि मैक्स ने अबतक हुए पिछले चार ग्रैंड प्रिक्स में से स्पनिश ग्रांप्री, कैनेडियन ग्रांप्री, ऑस्ट्रिया ग्रांप्री और मोनाको ग्रां प्री का खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में मैक्स ने लॉर्डो नोरिस और लेविस हैमिलटन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर जीत हासिल की है।

ऑल ब्रिटिश रेस में पिछड़े हैमिलटन

सिल्वरस्टोन सर्किट पर हुए ब्रिटिश ग्रांप्री रेस में हैमिलटन और नोरिस के बीच जंग देख़ने को मिली। हालांकि इसमें लेविस हैमिलटन कही भी नजर नहीं आये और नोरिस से पिछड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। आपको बता दें कि लेविस हैमिलटन ने साल 2021 में अंतिम बार ब्रिटिश ग्रांप्री जीती थी। उस वक़्त वह Mercedes टीम से जुड़े हुए थे।

ये भी पढ़ें:Canada Open 2023: लक्ष्य सेन का कमाल ,पहली बार जीता बीडब्ल्यूएफ 500 कनाडा ओपन का खिताब

पांचवे लैप में सबको पछाड़ा

मैक्स चौथे लैप तक नोरिस और हैमलटन से पीछे चल रहे थें  लेकिन उन्होंने गजब की वापसी करते हुए पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। आपको बता दें कि मैक्स इस सीजन में रेड बुल टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें:Bihar News: विधानसभा में गूंज सकता है शिक्षक भर्ती विवाद , Nitish सरकार हुई एलर्ट

2017 season रहा था बाधित

मैक्स के लिए साल 2017 बाधाओं से भरा रहा था। इस दौरान उन्हें कुल 14 रेसों में लैप कॉलिजन का शिकार होना पड़ा था। इस कारण करीब सात बार उन्हें बीच रेस से ही रिटायर होना पड़ा था। मैक्स साल 2021  में फार्मूला वन के इतिहास में 38 वें खिलाड़ी के रूप में वर्ल्ड चैंपियन बनें थें । उन्होंने इस दौरान साल के लगभग सभी रेसों में जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि Verstappen ने स्पेनिश ग्रां प्री के रूप में अपना पहला फॉर्मूला वन खिताब जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026