---Advertisement---

BWF Australian Open 2023: साल के दूसरे फाइनल में पहुंचे एचएस प्रणॉय, हमवतन खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराया

BWF Australian Open 2023: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय साल के दूसरे बैडमिंटन फाइनल में पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि आज (शनिवार, 5 अगस्त )को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में प्रणॉय ने अपने देश के खिलाड़ी प्रियांशु राजावत को सीधे सेटों में हरा दिया। पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में प्रणॉय भारत ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 5, 2023 5:01 अपराह्न

HS Pranoy.
Follow Us
---Advertisement---

BWF Australian Open 2023: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय साल के दूसरे बैडमिंटन फाइनल में पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि आज (शनिवार, 5 अगस्त )को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में प्रणॉय ने अपने देश के खिलाड़ी प्रियांशु राजावत को सीधे सेटों में हरा दिया।

पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में प्रणॉय

भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणॉय ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बीडबल्यूएफ ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। आज (शनिवार, 5 अगस्त ) को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने हमवतन खिलाड़ी प्रियांशु राजावत को हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल में प्रणॉय का सामना चीनी प्लेयर एच वेंग से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में मलेशियन प्लेयर को हराकर फ़ाइनल में स्थान पक्का किया ।

इस साल जीता था मलेशिया मास्टर्स का खिताब

एचएस प्रणॉय ने इस साल मई में खेले गए मलेशिया मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया था। आपको बता दें कि प्रणॉय ने मलेशिया मास्टर्स के रूप में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीता था। प्रणॉय इससे पहले 2022 स्विस ओपन के फाइनल में भी पहुंचे थें।

थॉमस कप जीतना रहा सबसे ख़ास

भारतीय बैडमिंटन टीम ने साल 2022 में खेले गए थॉमस कप का खिताब अपने नाम किया था। इसमें सबसे बड़ी भूमिका एचएस प्रणॉय की रहीं थी जिन्होंने क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल दोनों ही मुकाबलों में भारत को जीत दिलाने में अपनी अहम् भूमिका निभाई थी।मलेशिया के खिलाफ उन्होंने अंतिम खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए भारत को 3-2 से जीत दिलाई थी तो वहीं डेनमार्क के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में भी उन्होंने डेनिश खिलाड़ी रसमस गेमके को हराकर भारत को फाइनल में पहुंचाया था। आपको बता दें कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेली गयी 2022 थॉमस कप के फाइनल में भारत ने पिछले बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर पहली बार खिताब जीता था ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026