---Advertisement---

Cricket Viral Video: टॉम मूडी की सुताई कर Sanjay Manjrekar ने ऐसे दिलाई थी भारत को विश्व कप में जीत

Cricket Viral Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की भिंडत देखने को मिलती है। इन दोनों टीम के बीच मुकाबला देखते ही बनता है। फैंस टीम इंडिया और कंगारूओं के बीच खेले जाने वाले मैच कोलेकर बेसब्री से इंतजार करते है। वहीं इस मैच का रोमांच अपने एक अलग चरम पर ही देखने को ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 17, 2023 9:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की भिंडत देखने को मिलती है। इन दोनों टीम के बीच मुकाबला देखते ही बनता है। फैंस टीम इंडिया और कंगारूओं के बीच खेले जाने वाले मैच कोलेकर बेसब्री से इंतजार करते है। वहीं इस मैच का रोमांच अपने एक अलग चरम पर ही देखने को मिलता है। इस मैच में क्रिकेटर्स के बीच लड़ाई, खेल भावना और कई नए रिकॉर्ड बनने की संभावनाए जताई जाती है। हालांकि, इन दोनों धुरंधर टीमों के बीच एक मैच ऐसा खेला गया था। जिसमें दायें हाथ के बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने मुश्किल वक्त में आकर टीम इंडिया को अपनी विस्फोटक पारी से ऑस्ट्रेलियाई टीम के जबड़े से जीत छीन ली। इसी दिलचस्प मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मांजरेकर अपनी खतरानाक पारी से ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजो का लौहा ले रहे है।

संजय मांजरेकर ने दिलाई जीत

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ऑस्ट्रेलिया टीम ने एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारूओं ने टीम इंडिया के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा था। इस मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मद अजरूद्दीन एंड कम्पनी के पसीने छूठ गए। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के गाबा की पिच पर खेला गया था और विश्व कप का एक मुकाबला था। हलांकि, इस मुकाबले में जीत दिलाने से पहले पहले संजय मांजरेकर 45रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने उस दौरान 90 के दशक के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाने वाले टॉम मूड़ी और डीन जोन्स की जमर सुताई की थी। बूम के बेहतरीन थ्रो की मदद से विकेटकीपर मैकडर्मोट ने टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

https://www.youtube.com/watch?v=aNvBGpimALQ

संजय मांजरेकर का क्रिकेट करियर

संजय मांजरेकर भारत के लिए एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में प्रतिनिधित्व कर चुका है। फिलहाल मांजरेकर देश-विदेश में कोमेंट्री कर सुर्खिया बटोर रहे है। वह अपनी कोमेंट्री के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजीके लिए विश्व में प्रसिद्ध थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 37 मैचो की 61 पारियो में कुल 2043 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 1 दोहरा शतक निकला है। इसके अलावा उनके 9 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 74 मुकाबलो की 70 पारियो में 1994 रन बनाए है। जिसमं उनके नाम एक शतक और 15 अर्धसतक शामिल है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026