---Advertisement---

Cricket Viral Video: 23 साल की उम्र में जब Virat Kohli ने पाकिस्तान को सिखाया था सबक, देखिए वीडियो

कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में एक ऐसी पारी पाक टीम के खिलाफ खेली थी। जिसका वीडियो (Cricket Viral Video) अभी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 25, 2023 9:15 पूर्वाह्न

Cricket Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: क्रिकेट में जब भी एक बेहतरीन बल्लेबाज का नाम आएगा तो भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम जरूर आएगा। क्योंकि, कोहली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कई ऐसी पारियां खेली हैं जिसे देख हर किसी भारतीय फैन का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। वहीं, जब बात हो क्रिकेट में सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान टीम की तो इस टीम के खिलाफ कोहली का बल्ला और जमकर बोलता है। कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में एक ऐसी पारी पाक टीम के खिलाफ खेली थी। जिसका वीडियो (Cricket Viral Video) अभी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है।

कोहली ने खेली थी 183 रनों की शानदार पारी

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2012 में जब वह केवल 23 साल के थे उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धुनाई अकेले ही कर दी थी। कोहली ने एशिया कप 2012 में पाक के खिलाफ एकदिवसीय मैच में मात्र 148 गेंदों में 183 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने इस पारी में 22 चौके और 1 बेहतरीन छक्का लगाया था। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 123 का रहा था। कोहली की इस बेहतरीन पारी के दम पर टीम इंडिया ने शानदार मुकाबला जीता था।

Also Read: IPL 2023: MS Dhoni बना रहे है बड़ा प्लान, क्या एकबार फिर से चेन्नई को चैंपियन बनाकर ही मानेंगे माही?

यहां देखें Cricket Viral Video:

https://youtu.be/ijAc4CXIRY8

भारत को मिली थी जीत

एशिया कप 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने 50 ओवर में 329/6 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शुरू में ही दो बड़े झटके लग गए थे। लेकिन 23 साल के विराट कोहली ने एक अलग तरीके से बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ जैसे दिख रहे लक्ष्य को एक दम आसान बना दिया था। कोहली के द्वारा खेली गई 183 रनों की पारी के बदलौत इंडिया ने 13 गेंद पहले ही 6 विकेट से मैच जीत लिया था।

Also Read: Viral IPL Video: जब Quinton de Kock ने बरसाए थे 10 चौके और 10 छक्के, जड़े थे शानदार 140 रन, देखें वीडियो

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026