---Advertisement---

CSK VS LSG IPL 2023: ऋतुराज-कॉनवे ने Mark Wood को जमकर कूटा, देखें वीडियो

CSK VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 6वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने काफी आक्रामक शुरुआत की।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 3, 2023 9:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CSK VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 6वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने काफी आक्रामक शुरुआत की। आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में कहर बरसाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) की सीएसके ऋतुराज गायकवाड़ और डेव्हन कॉनवे ने जमकर धुनाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गायकवाड़ और कॉन्वे ने मार्क वुड को जमकर धोया

दरअसल, पावरप्ले का आखिरी ओवर यानी 6वां ओवर मार्क वुड (Mark Wood) करने आए। इस ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ और कॉन्वे ने मार्क वुड की जमकर धुनाई की। मार्क वुड की पहली गेंद से ही डेव्हन कॉनवे ने आक्रामण करना शुरू कर दिया। पहली गेंद पर डेव्हन कॉनवे ने वुड को चौका मारा, जिसके बाद फिर वुड ने कॉन्वे को शॉट गेंद की, जिसे कॉनवे ने विकेटकीपर के ऊपर से चौके के लिए भेज दिया। अगली गेंद यानी तीसरी गेंद पर वुड ने लेग स्टंप पर की, जिसे डेव्हन कॉनवे ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेल दिया और चौका हो गया। पांचवी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने आए। ऋतुराज गायकवाड़ ने पांचवी गेंद पर फ्लिक शॉट खेलकर लेग साइट में फलैट छ्क्का जड़ दिया और ओवर से कुल 19 रन जुटाए।

Also Read: CSK VS LSG IPL 2023: Ruturaj Gaikwad ने खेली आतिशी पारी, 26 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

फैंस ने चेन्नई के आक्रामक बल्लेबाजी का उठाया लुफ्त

ऋतुराज गायकवाड़ और डेव्हन कॉनवे की इस आक्रामक बल्लेबाजी की वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। वहीं मैदान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के दोनों सलामी बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी का जमकर लुफ्त उठाया। यहां देखें मार्क वुड का 6वां ओवर

कॉन्वे अर्धशतक से चूके

ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान गायकवाड़ ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। वहीं चेन्नई के दूसरे सलामी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे अपने अर्धशतक से 3 रन दूर रह गए। डेवन कॉन्वे 29 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान कॉन्वे ने 5 चौके और दो छक्के लगाए।

Also Read: CSK VS LSG IPL 2023: Ruturaj Gaikwad ने खेली आतिशी पारी, 26 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026