---Advertisement---

Hardik Pandya: IPL 2026 से भारत के दिग्गज खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दी हैरान करने वाली सलाह, सूर्यकुमार यादव पर भी किया बड़ा दावा

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही सूर्यकुमार यादव को बड़ी जिम्मेदारी देने की सलाह दी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 24, 2026 11:37 पूर्वाह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya: बस कुछ दिनों का इंतजार, फिर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, मतलब आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज शुरू होने वाला है। 28 मार्च को पहला मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में आईपीएल फैन्स को जल्द ही मैदान और फोन पर क्रिकेट की धूम देखने को मिलेगी। मगर इसी बीच भारत के स्टार क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने एमआई यानी मुंबई इंडियंस की टीम को खास सलाह दी है। पूर्व स्पिनर ने एमआई के वर्तमान कप्तान हार्दिक पांड्या की बजाय सूर्यकुमार यादव को टीम का कैप्टन नियुक्त करने की एडवाइज दी है।

Hardik Pandya की बजाय सूर्यकुमार यादव को बनाओ कप्तान

गौरतलब है कि भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को साल 2024 में रोहित शर्मा की बजाय एमआई का कप्तान बनाया गया था। उस दौरान हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के उप-कप्तान थे। मगर अब टी20 भारतीय टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल हैं। ऐसे में क्या अब भी स्टार ऑलराउंडर को एमआई की कप्तानी मिलनी चाहिए? क्योंकि भारत टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार ने हाल ही में भारत को टी20 विजेता बनाया है। ऐसे में आर अश्विन ने सूर्यकुमार को एमआई का स्थाई कप्तान न बनाने पर अपनी चिंता जाहिर की।

हार्दिक पांड्या कप्तानी पर क्या बोले रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने अपने हिंदी YouTube चैनल ‘Ash ki Baat’ पर बात करते हुए कहा, ‘सूर्यकुमार यादव का मुंबई इंडियंस का कप्तान बनना तो बिल्कुल तय है। उसको कप्तानी मिलनी ही चाहिए और यह बात कि ऐसा नहीं हो रहा है, मुझे पूरा यकीन है, थोड़ी चिंता की बात है। हमें हार्दिक की कप्तानी की काबिलियत पर भी गौर करना चाहिए। गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता, और दूसरे सीजन में टीम रनर-अप रही।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब वह मुंबई आए, तो उम्मीद थी कि वह कप्तान बनेंगे और उस सिलसिले को जारी रखेंगे। हालांकि, उनका पहला साल तो बस रोहित शर्मा से जुड़े मामले से निपटने में ही बीत गया।’

केकेआर के साथ एमआई करेगी अपने सीजन की शुरुआत

बता दें कि पिछले सीजन की चैंपियन आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, एमआई अपने सीजन का आगाज केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 29 मार्च से करेगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026