---Advertisement---

IAAF World Championship 2023: नीरज चोपड़ा ने ग्राउंड में ही पाक एथलीट अरशद नदीम को इशारा कर कुछ ऐसे किया सम्‍मान, पूरे भारत के साथ पाकिस्‍तानी लोग भी हुए मुरीद, जरूर देखें ये वीडियो

IAAF World Championship 2023: नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम करने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को काफी सम्मान दिया। यह देखकर उन्हें केवल भारत में ही नहीं बल्कि सरहद पार से भरपूर प्यार मिल रहा है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 28, 2023 1:26 अपराह्न

Neeraj Chopra shown respect to Arshad Nadeem
Follow Us
---Advertisement---

IAAF World Championship 2023: हंगरी के बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर वह कर दिखाया जिसकी उनसे अक्सर उम्मीद की जाती है। उन्होंने इस स्पर्धा में गोल्ड मैडल तो जीता ही साथ में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे उन्हें सरहद पार से काफी प्यार मिल रहा है।

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

World Athletics Championship 2023 में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन की फाइनल स्पर्धा में रविवार को इतिहास रच दिया है। नीरज ने गोल्ड मैडल जीतने के साथ ही करोड़ों लोगों का दिल भी जीता है। दरअसल, मुकाबला खत्म होने के बाद नीरज ने पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीं को जिस तरह से सम्मान दिया उससे सभी लोग नीरज की तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि जहां नीरज गोल्ड जीतने में सफल रहे वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।

फाइनल मुकाबले के बाद नीरज साथी खिलाड़ियों के साथ मिलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम उनके सामने आए। ऐसे में नीरज ने अरशद को पास बुलाया और उनसे गले लगे। सिर्फ इतना ही नहीं नीरज उनका हाथ पकड़कर उनसे बातें करते हुए भी दिखे। नीरज चोपड़ा को यह बर्ताव देखकर उन्हें सरहद पार से भी बहुत प्यार मिल रहा है।

नीरज की जीत से पूरा देश खुश

नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने के बाद समूचे देश में खुशी का माहौल है। वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप्‍स में गोल्‍ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बन गए हैं। इस मुकाबले में उनका बेस्ट थ्रो 88.17 मीटर का रहा। कोई भी अन्य खिलाड़ी उनके इस थ्रो से ज्यादा की दूरी पर भाला नहीं फेंक पाया जिसके चलते नीरज ने एक बार फिर विदेशी जमीन पर तिरंगा लहराया। इस जीत पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बधाई मिली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026

Suryakumar Yadav

जून 4, 2026

Vaibhav Suryavanshi

जून 4, 2026

Virat Kohli

जून 2, 2026