---Advertisement---

ICC World Cup 2023: बदल सकती है भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख , बीसीसीआई के अधिकारी ने कह दी बड़ी बात

ICC World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के तारीखों को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है। आपको बता दें की भारत पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच आईसीसी की तय तारीख के अनुसार 15 अक्टूबर को खेला जाना है, लेकिन अब जाकर बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 26, 2023 11:24 पूर्वाह्न

india-pakistan
Follow Us
---Advertisement---

ICC World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के तारीखों को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है। आपको बता दें की भारत पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच आईसीसी की तय तारीख के अनुसार 15 अक्टूबर को खेला जाना है, लेकिन अब जाकर बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है की मैच की तारीख में बदलाव किया जा सकता है।

सुरक्षा इंतजामों के कारण तारीखों में हो सकता है बदलाव

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के मुकाबले की तारीख बदली जा सकती है। इंडियन एक्सप्रेस के एक रिपोर्ट के मुताबिक़,15 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख को स्केड्यूल किया जा सकता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया है कि नवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा इंतजामों के कारण तारीख में बदलाव किया जा सकता है। आपको बता दें कि जिस तारीख पर भारत पाकिस्तान मैच होना है ,उस समय नवरात्रि चल रही होगी। ऐसे में भारी मात्रा में सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता रखने की जरूरत होगी। नवरात्रि के अवसर पर ज्यादातर सुरक्षकर्मी उपलब्ध नहीं रह पाएंगे जिसके कारण ऐसा फैसला लिया जा सकता है।

तारीख बदली तो होगा बड़ा नुकसान

भारत पाकिस्तान के मैच की तारीख अगर बदली जाती है तो इसका बहुत बड़ा असर देखने को मिलेगा। आपको बता दें की बड़ी संख्या में लोगों ने होटल्स की बुकिंग कर ली है। पूरे अहमदाबाद में काफी जगहों पर एडवांस बुकिंग की जा चुकी है। ऐसे में अगर तारीख बदलती है तो पैसों की काफी बर्बादी होगी। इसका सीधा असर एक बड़े वर्ग पर देखने को मिलेगा।

पाकिस्तान की तरफ से वर्ल्ड कप खेलना अभी पूरी तरह तय नहीं

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी भी पूरी तरह से साफ़ नहीं किया है कि पाकिस्तान की टीम भारत वर्ल्ड कप खेलने आएगी या नहीं। कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट प्रबंधन समिति के नवनिर्युक्त अध्यक्ष जाका अशरफ ने कहा था की भारत और पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026