---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : आपसी ‘जंग’ को खत्म कर विराट-नवीन ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, तो गंभीर ने दिया कुछ ऐसा रिएक्‍शन

ICC World Cup 2023 : भारत बनाम अफगानिस्तान वर्ल्ड कप मैच के लिए हर कोई एक्ससाइटेड था। भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर शनादर जीत दर्ज़ की। भारत बनाम अफगानिस्तान मुक़ाबले में विराट और नवीन उल हक़ एक दूसरे के आमने-सामने होने वाले थे। लेकिन इस मक़ाबले में बेहद ही दिलचस्प नज़ारा देखने ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 12, 2023 5:46 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : भारत बनाम अफगानिस्तान वर्ल्ड कप मैच के लिए हर कोई एक्ससाइटेड था। भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर शनादर जीत दर्ज़ की। भारत बनाम अफगानिस्तान मुक़ाबले में विराट और नवीन उल हक़ एक दूसरे के आमने-सामने होने वाले थे। लेकिन इस मक़ाबले में बेहद ही दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। आईपीएल के बीच में विराट कोहली और नवीन उल हक़ के बीच जंग छिड़ी और अब उस जंग का अंत हो गया। दोनों के बीच मैदान में दोस्ती नज़र आई। इसी बीच कमेंटरी बॉक्स में बैठे गौतम गंभीर ने कुछ, जो बहुत वायरल हो रहा है।

गौतम ने कहा ,”आप फील्ड पर लड़ते हैं , फील्ड के बाहर नहीं। हर खिलाडी को अपनी टीम , अपनी इज़्ज़त और जीत के लिए लड़ना पड़ता है। इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आप किस देश से हैं और कितने बड़े प्लेयर हैं। अच्छी बात तो यह है कि जब हमने विराट और नवीन को मैच के दौरान देखा तब पता लग गया की लड़ाई खत्म हो गई है। उन्होंने यह भी कहा ,”मैं क्राउड से कहना चाहूंगा कि किसी भी प्लेयर को ट्रोल ना करें। यह समझाना ज़रूरी है कि नवीन पहली बार आईपीएल में खेले थे। वे अफगानिस्तान के लिए खेलते हैं जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है। “

विराट-नवीन के बीच दोस्ताना अंदाज़

आईपीएल 2023 में नोंकझोक के बाद अब वर्ल्ड कप में विराट और नवीन का दोस्ताना अंदाज़ नज़र आया। जब विराट बल्लेबाज़ी करने आए तब उनका सामना नवीन उल हक़ की गेंदबाज़ी से हुआ, तब दोनों ने बातचीत की और हँसते नज़र आए। इतना ही नहीं जब विराट स्टैंड्स में बैठे थे तब फैंस नवीन को चिड़ा रहे थे। इसके बाद विराट ने इशारे करते हुई फैंस को ऐसा करने से रोका।

आईपीएल 2023 में हुई कहासुनी

आईपीएल 2023 के दौरान विराट और नवीन के बीच बहस हो गई थी। आईपीएल के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई थी। मैच के बाद हाथ मिलाने के दौरान माहौल एक बार फिर गरमाया। नवीन ने विराट के हाथ को झटका था। इसके बाद लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर में मामले का हिस्सा बन गए और विवाद बढ़ गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Leave a Comment