---Advertisement---

Iga Swiatek: वीसा की नयी ब्रांड एम्बेस्डर बनी यह टेनिस खिलाड़ी , जीत चुकी हैं चार ग्रैंडस्लैम खिताब

Iga Swiatek: पोलैंड की टेनिस स्टार इगा स्विटेक वीसा की नयी ब्रांड एम्बेस्डर बन गयी है। आपको बता दें कि ग्लोबल पेमेंट में वीसा अग्रणी स्थान पर है। वीसा ने काफी संख्या में एथलीट की मदद की है।इगा स्विटेक पोलैंड की पहली ग्रैंडस्लैम चैंपियन है। वीसा से जुड़ी इगा ग्लोबल डिजिटल पेमेंट में सबसे अग्रणी ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 17, 2023 6:31 अपराह्न

Iga
Follow Us
---Advertisement---

Iga Swiatek: पोलैंड की टेनिस स्टार इगा स्विटेक वीसा की नयी ब्रांड एम्बेस्डर बन गयी है। आपको बता दें कि ग्लोबल पेमेंट में वीसा अग्रणी स्थान पर है। वीसा ने काफी संख्या में एथलीट की मदद की है।इगा स्विटेक पोलैंड की पहली ग्रैंडस्लैम चैंपियन है।

वीसा से जुड़ी इगा

ग्लोबल डिजिटल पेमेंट में सबसे अग्रणी स्थान पर मौजूद वीसा ने पोलिश टेनिस खिलाड़ी इगा स्विटेक को अपना नया ग्लोबल ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है। आपको बता दें कि वीसा ने काफी बड़ी संख्या में महिला एथीलीटों की मदद कि है। उनके उपकरण से लेकर जरुरत की चीज़ों को उपलब्ध कराने में टीम वीसा सबसे आगे रही है। पोलैंड की टेनिस player इगा स्विटेक ने हाल में ही में फ्रेंच ओपन के रूप में अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। पोलैंड की इस होनहार महिला टेनिस खिलाड़ी ने 2023 विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनायीं थी जहां उन्हें एलिना स्वितोलिना ने तीन सेटों तक चले कड़े मुकाबले में हराया था।

ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली पोलिश खिलाड़ी हैं इगा

आपको बता दें कि दुनिया में महिला सिंगल्स में नम्बर 1 पायदान पर मौजूद पोलैंड की टेनिस खिलाड़ी इगा स्विटेक ने साल 2021 में फ्रेंच ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। इस खिताब को जीतने के साथ ही इगा किसी भी ग्रैंडस्लैम को जीतनेवाली पहली पोलिश खिलाड़ी बनी थी। इगा ने साल 2022 में लगातार 37 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया था।आपको बता दें कि उनके द्वारा बनाया गया यह रिकॉर्ड 21 वे सेंचुरी में किसी भी खिलाडी द्वारा सबसे लंबा विनिंग स्ट्रीक है। इगा ने टेनिस जगत में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। इगा के नाम एक सीजन में 11000 पॉइंट्स प्राप्त करने का रिकॉर्ड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026