---Advertisement---

Virat Kohli की साल 2022 में बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी रही हुकूमत, क्रिकेट से ज्यादा विज्ञापनों ने बनाया मालामाल!

Virat Kohli: साल 2022 खत्म हो चूका है और अब सभी लोगों ने नए साल 2023 का दिल से स्वागत किया। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2022 में कुछ यादगार पारी खेली हैं। लेकिन विराट कोहली का हुकूमत केवल मैदान के अंदर ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 2, 2023 5:47 अपराह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: साल 2022 खत्म हो चूका है और अब सभी लोगों ने नए साल 2023 का दिल से स्वागत किया। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2022 में कुछ यादगार पारी खेली हैं। लेकिन विराट कोहली का हुकूमत केवल मैदान के अंदर ही नहीं साल 2022 में मैदान के बाहर भी चला है। एक रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली ने इस साल भारत के लिए स्पोंसरशिप और कमर्शियल ऐड से सबसे ज्यादा पैसा कमाया है।

पहले नंबर पर विराजमान हैं विराट कोहली

टीम इंडिया के मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली ने इस साल सबसे ज्यादा स्पोंसरशिप और कमर्शियल ऐड से पैसे कमाया है। अगर रिपोर्ट की बात करे तो विराट कोहली ने साल 2022 में कुल कमाई 256.52 करोड़ की रही है। तो वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने इस साल स्पोंसरशिप और कमर्शियल ऐड से 74.47 करोड़ रुपए कमाए हैं। तो वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने 57.92 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Also Read: ISHAN KISHAN को बीच मैच में मिली थी RISHABH PANT के एक्सीडेंट की खबर, रिएक्शन ने जीता सभी का दिल, देखें वीडियो

साल 2022 में लगाया था तीन साल बाद शतक

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली के लिए साल 2022 शानदार रहा था। उन्होंने लगभग तीन साल बाद अपने इंटरनेशनल करियर में शतक जड़ा था। विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ अपने टी20I करियर का पहला और टोटल 71वां शतक जड़ा था। तो वहीं अभी हाल ही में हुए बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में विराट कोहली ने अपने पुरे करियर का 72 वां शतक लगाया था।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026