---Advertisement---

IND vs AUS: हरी-भरी पिच देख खौफ में आई कंगारू टीम, मैच से पहले किया ग्राउंड का जायजा, देखें फोटो

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी के नागपुर पर खेला जाना है। सीरीज शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नेट में जमकर प्रैक्टिस की है और इस घमासान से पहले दोनों ही टीमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 7, 2023 5:47 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी के नागपुर पर खेला जाना है। सीरीज शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नेट में जमकर प्रैक्टिस की है और इस घमासान से पहले दोनों ही टीमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस बीच मुकाबले से पहले कंगारू टीम के उपकप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने नागपुर पिच का जायजा लिया और कुछ बड़े अपडेट भी दिए।

तीन स्पिनरों के साथ उतर सकती है कंगारू टीम

ऑस्ट्रेलिया टीम को भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीते काफी समय हो गया और यह टीम मानती है कि भारत में टेस्ट सीरीज जीतना एशेज जीतने से भी बड़ी उपलब्धि है। वहीं, मैच से दो दिन पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के उपकप्तान और सीनियर खिलाड़ी स्टीव स्मिथ नागपुर पिच का मुआयना करने पहुंची। जिसे देख उनके दिमाग में यह बात तो बस गई है कि भारतीय स्पिनरों से निपटना मुश्किल होगा और जीत हासिल करनी है तो बेहतरीन बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो कंगारू टीम पहले मैच में तीन स्पिनरों के साथ उतर सकती है।

Also Read: IND vs AUS: जब Nathan Lyon ने Rohit Sharma के हेलमेट पर मारी थी गेंद, आग बबूला Hitman ने जड़ा था तूफानी छक्का, देखें Video

यहां देखें फोटो:

कैमरन ग्रीन पहले मैच से हुए बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के उभरते ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को दी है। कैमरन ग्रीन को अभी हाल ही में हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उंगली में चोट आई थी। जिसकी वजह से वह गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। आप को यह भी बता दें कि, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी पहले मैच से बाहर हो गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के खेलने पर भी संदेह बना हुआ है।

Also Read: IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ट्विटर पर की सारी हदें पार! देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026