---Advertisement---

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नागपुर पहुंचे Virat Kohli और KL Rahul, बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में आए नजर, देखें वीडियो

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, इस सीरीज के लिए टीम में चुने गए खिलाड़ी अब नागपुर पहुंच रहे हैं। जिसमें भारत के दो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और शादी के क्रिकेट ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 3, 2023 11:31 पूर्वाह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, इस सीरीज के लिए टीम में चुने गए खिलाड़ी अब नागपुर पहुंच रहे हैं। जिसमें भारत के दो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और शादी के क्रिकेट फील्ड पर लौट रहे केएल राहुल (KL Rahul) पहले मैच के लिए नागपुर पहुंच चुके हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एयरपोर्ट पर दिखे दोनों खिलाड़ी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हैं और अपने बल्ले से जमकर रन बनाने को तैयार हैं। वहीं, टीम से छुट्टी लेकर शादी रचाने गए केएल राहुल अब मैदान पर वापसी करने के लिए बेताब हैं। विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हैं और उनकी जगह केएल राहुल को टीम में मौका मिल सकता है। वहीं, इस बीच देर रात दोनों खिलाड़ी एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों ही खिलाड़ी WTC से पहले आखिरी सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं और टीम इंडिया को इस सीरीज में भी जीत दिलाने के लिए कमर कस ली है।

Also Read: SHUBMAN GILL के कमरे में हुआ ऐसा कुछ जिसे देख आप को नहीं होगा यकीन, VIDEO में साथी खिलाड़ी ने जड़ दिया थप्पड़

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/vijinambai/status/1621226497091731456

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट मैच का कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट 9 से 13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
  • दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
  • चौथा टेस्ट 9 से 13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

दोनों टीमें कुछ इस प्रकार है

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव। (यह टीम केवल दो टेस्ट मैचों के लिए है)

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरुन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, स्टीवन स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, डेविड वॉर्नर।

Also Read: VIRAT KOHLI को लेकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान कहा- ‘बेटा जब तू अंडर 19 खेलता था तब तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026