---Advertisement---

IND vs NEP Asia Cup 2023: अरे! कहां ये नेपाली बल्‍लेबाज और कहां ये टीम इंडिया के दिग्‍गज, हाथ में आए बेहद आसान लड्डू जैसे 3 कैचों को यूं टपका दिया, देखें Video

IND vs NEP Asia Cup 2023: भारत के फील्डर्स ने नेपाल-भारत मैच के दौरान आसान भरे कैच को ड्राप कर नेपाली बल्लेबाजों को जीवनदान दे दिया। आसिफ शेख ,भुरटेल के आसान भरे कैच को भारतीय क्रिकेटर पकड़ पाने में नाकाम रहें।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 4, 2023 10:41 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 12:05 पूर्वाह्न

Ind vs nep 3
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NEP Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में नेपाल और भारत के बीच आज कैंडी के पाल्लेकेले स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था। अब जाकर नेपाल की बल्लेबाजी के दौरान भारतीय फील्डर्स ने आसान कैच ड्राप कर नेपाली बल्लेबाजों को कई मौकों पर जीवनदान दे दिया।

भारतीय फील्डर्स ने ड्राप किये आसान कैच

आपको बता दें कि नेपाल और भारत के बीच पाल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने भरी गलती करते हुए कई आसान कैच ड्राप कर दिए। इसका फायदा नेपाली बल्लेबाजों को मिला और पहली बार एशिया कप खेल रही नेपाल की टीम ने भारत के खिलाफ सम्मानजनक स्कोर बनाने में कामयाब रही। आपको बता दें कि नेपाली पारी के दौरान बल्लेबाज भुरटेल ने शॉट मार गेंद को स्लिप में भेजा जिसे पास में खड़े बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ड्राप कर दिया। इसके बाद आये बल्लेबाज आशिफ शेख ने अपनी पारी के दौरान गेंद को शार्ट एक्सट्रा कवर में भेजा। इस आसान भरे कैच को क्रिकेटर विराट कोहली ने ड्राप कर दिया। इसके बाद विकेट के पीछे कीपिंग कर रहे बल्लेबाज ईशान किशन ने तीसरा शॉट ड्राप कर नेपाली बल्लेबाजों को झूमने का मौक़ा दे दिया।

नेपाल ने बनाया 230 रनों का लक्ष्य

भारत और नेपाल के बीच पाल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए मैच में पहली बार एशिया कप में खेल रही नेपाल की टीम ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित ओवर में 230 रनों का सम्मानजनक स्कोर बना दिया। आपको बता दें कि नेपाल के आसिफ शेख ने इस दौरान एशिया कप में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया। आसिफ ने 97 गेंदों में 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

जडेजा ने किया कमाल

आपको बता दें कि भारत के शानदार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भारत-नेपाल मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट अपने नाम कर लिए। जडेजा ने इस दौरान भीम शर्की, रोहित पौडेल और कुशल मल्ला का विकेट ले कर नेपाली पारी को तहस नहस कर दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026