---Advertisement---

IND vs NEP Asia Cup 2023: इस नेपाली खिलाड़ी को मिला विराट की तरफ से शानदार गिफ्ट , किया था भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

IND vs NEP Asia Cup 2023: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली की हाल में आयी एक वीडियो सोशल मीडिया पफर खूब वायरल हो रही है जिसमें विराट नेपाल के कप्तान आसिफ शेख को मेडल पहनाते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 6, 2023 12:53 अपराह्न

IND VS NEPAL..2
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NEP Asia Cup 2023: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली  इन दिनों अपनी खबर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आपको बता दें कि भारत को अहम मौकों पर जीत दिलाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने अब नेपाल के क्रिकेटर आसिफ शेख को एक मेडल गिफ्ट किया है। विराट कोहली ने आसिफ को यह मेडल भारत के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाने के बाद दिया है।

आसिफ को मिला विराट का गिफ्ट

भारत के हरफनमौला बल्लेबाज विराट कोहली कि हाल में आयी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि विराट इस दौरान नेपाली टीम के कैप्टेन आसिफ शेख को मेडल पहनाते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली के इस जेस्चर को देखकर अब फैंस उनकी तारीफों के पूल बांधते नहीं थक रहे। विराट कोहली के अलावे हार्दिक पांड्या और राहुल द्रविड़ भी इस दौरान नेपाली खिलाड़ियों को मेडल पहनाते नजर आ रहे हैं।ट्विटर यूजर बिपिन सपकोटा ने इस वीडियो को शेयर किया है।

आसिफ ने लगाया था अर्धशतक

आपको बता दें कि नेपाल और भारत के बीच हुए मैच में आसिफ शेख ने शानदार अर्धशतक लगाया था। आसिफ शेख ने इस दौरान 97  गेंदों का सामना करते हुए 8  चौके कि मदद से 58  रनों की शानदार पारी खेली थी। इस अर्धशतक को पूरा करने के साथ ही आसिफ नेपाल की तरफ से इंटरनेशनल वनडे में पचासा जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए थें। नेपाल और भारत के बीच खेले गए मैच में भारतीय टीम ने नेपाल को 10  विकेटों से हराकर एशिया कप 2023  में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।

नेपाल की टीम पहली बार खेल रही एशिया कप

नेपाल की टीम 1984  से शुरू हुए एशिया कप के इतिहास में पहली बार पार्टिसिपेट कर रही है। आपको बता दें कि नेपाल ने अपनी मेजबानी में खेले गए एसीसी मेंस प्रीमियर कप में यूएई की टीम को हराकर पहली दफा एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था। नेपाल को अपने पहले मैच में हार मिली थी। 30  अगस्त को खेले गए एशिया कप के ओपनिंग मुकाबले में पाकिस्तान कि टीम ने नेपाल को 238  रनों के विशाल अंतर् से हरा दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026