---Advertisement---

टेस्ट सीरीज में घर पर भारत शर्मसार! क्या यह Rohit Sharma, Virat Kohli और R Ashwin जैसों के लिए अंत का संकेत है?

IND vs NZ 3rd Test: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियो को ताश के पत्तों की तरह ढ़ेर कर दिया और सीरीज अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 3, 2024 3:03 अपराह्न

IND vs NZ 3rd Test
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। अरसो बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भारत की सरजमीं पर क्लीन स्वीप कर सीरीज अपने नाम कर ली है। बताते चले कि पूरे 24 साल बाद इंडियन टीम को किसी टीम ने टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या Rohit Sharma, Virat Kohli, R Ashwin जैसे खिलाड़ियों के लिए अंत का संकेत है।

रोहित एंड कंपनी की शर्मनाक हार

आमतौर पर टेस्ट में भारत की बल्लेबाजी को काफी मजबूत माना जाता है। इसमे Virat Kohli से लेकर Rohit Sharma तक कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद है। हालांकि इस बार इनमे से किसी का जादू नहीं चला और भारत को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। मुंबई में IND vs NZ 3rd Test मुकाबले की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने भारत को महज 147 रन का टारगेट दिया था।

जिसका पीछा करते हुए पूरी इंडिया टीम 121 रनों पर सीमट गई। बता दें कि पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत 263 रनों पर ऑल आउट हो गया। दूसरी पारी में पूरी कीवी टीम 174 रनों पर सीमट गई। इसके जवाब में रोहित और कंपनी महज 121र न ही बना पाई। इसमे सबसे ज्यादा 64 रन विकेटकीपर रिषभ पंत ने बनाएं।

रोहित, विराट और आर अश्विन के टेस्ट करियर का अंत?

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तान रोहित शर्म कुछ खास नहीं कर सके और तीन टेस्ट मैचों में वह महज 91 रन ही बना पाएं। वहीं तीसरे टेस्ट की आखिरी पारी में रोहित 11 रन बनाकर पवेलिन लौट गए। अगर विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने इस सीरीज में पूर्ण रूप से निराश किया। बता दें कि विराट ने 6 पारी में महज 93 रन बनाएं। आखिरी पारी में तो वह महज 1 रन बनाकर आउट हो गए।। इसके अलाव स्पिन के मास्टर आर अश्विन का भी तीनों टेस्ट में कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा जिससे अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह तीनों खिलाड़ियों के अंत का संकते है।

New Zealand का शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार घर या विदेशी जगहों पर एक टेस्ट सीरीज में 3 टेस्ट मैच जीते है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ेर कर दिया। वहीं कीवी बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज अपने नाम कर ली (IND vs NZ 3rd Test )।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026