---Advertisement---

IND vs NZ: 200 क्लब में Shubman Gill का कप्तान Rohit Sharma और Ishan Kishan ने शानदार तरीके से किया स्वागत, देखें Video

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए तीन मैचों की सीरीज का पहला एकदिवसीय कल हैदराबाद के मैदान पर खेला गया और रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने 12 रनों से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। लेकिन टीम इंडिया के तरफ से ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 19, 2023 10:59 पूर्वाह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए तीन मैचों की सीरीज का पहला एकदिवसीय कल हैदराबाद के मैदान पर खेला गया और रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने 12 रनों से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। लेकिन टीम इंडिया के तरफ से सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill( ने शानदार दोहरा शतक जड़ा और वह ऐसा काम करना वाला दुनिया के 8 वें और भारत के पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं। तो वहीं मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) जो पहले ही ODI में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने गिल का इंटरव्यू लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

BCCI ने शेयर किया वीडियो

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में 12 रनों से जीत के बाद जब कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शुबमन गिल से कुछ सवाल किए और तीनों के बीच खूब मस्ती देखने को मिला। तो वहीं भारतीय क्रिकेट कॉउंसिल (BCCI) ने इस वीडियो कप अपने ट्विटर अकॉउंट पर पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा कि, ‘1 फ्रेम 3 वनडे डबल सेंचुरी और जब कप्तान हों तो ढेर सारी मस्ती, हंसी-मजाक और अंतर्दृष्टि की अपेक्षा करें।’

Also Read: IND VS NZ: HARDIK PANDYA को गलत आउट देने को लेकर ट्विटर पर मचा बवाल, यहां देखें फैंस के रिएक्शन

यहां देखें वीडियो:

कप्तान रोहित शर्मा ने की जमकर तारीफ

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जीत के बाद मैच प्रेजेंटेशन में शुबमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘वह (गिल) वास्तव में अच्छा चल रहा है। वह जिस फॉर्म में था, हम उसका फायदा उठाना चाहते थे और इसलिए हमने श्रीलंका सीरीज में उसका समर्थन किया। फ्री-फ्लोइंग बैटर और यह देखना काफी रोमांचक है।’ तो वहीं गिल ने को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। आप को बता दें कि शुबमन गिल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए मात्र 149 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के भी लगाए।

Also Read: टीम इंडिया ने रन मशीन VIRAT KOHLI थे नास्तिक, खराब फॉर्म ने बदला नजरिया तो करने लगे पूजा-पाठ, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026