---Advertisement---

IND vs NZ: Suryakumar Yadav ने 47 रन बनाकर तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बन गए 5वें बल्लेबाज

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को भले ही हार का सामना करना पड़ा। लेकिन भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 28, 2023 1:40 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को भले ही हार का सामना करना पड़ा। लेकिन भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्या ने कल खेले गए मैच में 34 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने ६ चौके और 2 छक्के भी लगाए। धोनी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वह अब ऐसा करने भारत के पांचवे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

धोनी को पीछे छोड़ा सूर्यकुमार यादव ने

टीम इंडिया को पहले टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए 98 टी20I मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1617 रन बनाए हैं। लेकिन टीम इंडिया के लिए 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव तीन साल में ही धोनी को टी20I में रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सूर्या ने अबतक टीम इंडिया के लिए 46 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46.43 की औसत से 1625 रन बनाए हैं। यानि सूर्या अब धोनी से टी20I मैचों में रन बनाने में आगे निकल गए हैं।

Also Read: ENG VS SA: ‘आग लगे बस्ती में बापू अपने मस्ती में’ लाइव मैच में अंपायर ने की ऐसी हरकत, जमकर फैंस ने लिए मजे, देखें VIDEO

बने पाचंवे भारतीय बल्लेबाज

टीम इंडिया के लिए टी20I में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के रनमशीन विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 115 मैच में 4008 रन बनाए हैं वहीं दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 148 मैचों में 30.82 की औसत से 3853 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 29 अर्धशतक और 4 शतक भी लगाए हैं। तीसरे नबंर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने 2265 रन बनाए हैं और चौथे नंबर पर टीम इंडिया के गब्बर यानि शिखर धवन हैं जिन्होंने टी20 में भारत के लिए 1759 रन बनाए। वहीं अब इस लिस्ट में पांचवा नाम सूर्यकुमार यादव का जुड़ गया है।

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026