---Advertisement---

IND vs PAK Asia Cup 2023: रोहित ने इस पाक क्रिकेटर के बॉल पर लगाया शानदार छक्का , गेंद को यहां भेजकर किया सबको शॉक

IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हिटमैन रोहित शर्मा ने शाहीन शाह अफरीदी के पहले ओवर में ही छक्का जड़ दिया। रोहित ने मैच के दौरान शानदार अर्धशतक जड़ दिया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 10, 2023 5:45 अपराह्न

rohit colombo 5
Follow Us
---Advertisement---

IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में जारी एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में हिटमैन रोहित शर्मा ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर गेंदबाज को शॉक कर दिया। आपको बता दें कि रोहित शर्मा इस छक्के को लगाने के साथ ही दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने शाहीन अफरीदी पहले ओवर में ही छक्का जड़ दिया हो।

रोहित ने मैच में लगाया शानदार छक्का

भारत के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी एशिया कप के सुपर 4 के मुकाबले में शाहीन शाह अफरीदी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर छा गए। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने शाहीन शाह अफरीदी के पहली ओवर की अंतिम गेंद पर यह छक्का जड़ा। शाहीन शाह अफरीदी ने इस ओवर की अंतिम गेंद को रोहित की पैड पर डाला जिसे हिटमैन ने आसानी के साथ स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार भेज दिया।

रोहित ने जड़ा शानदार अर्धशतक

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप के सुपर 4 के मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया। रोहित शर्मा ने 49 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ने भी 58 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। शुभमन ने मैच में शानदार 10 चौके लगाते हुए 52 गेंदों में 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

बारिश के कारण मैच बीच में रुका

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के एम प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में बारिश ने एक बार फिर खेल में विघन डाल दिया और मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। आपको बता दें कि इससे पहले भी कैंडी में खेले गए भारत-पाक ग्रुप मुकाबले में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026