---Advertisement---

IND vs PAK Asia Cup 2023: शाहीन ने अपनी इस बेहतरीन बॉल से रोहित शर्मा को दिया ‘चकमा’, Video में देखें कैसे भारतीय कप्‍तान की उड़ा दी गिल्लियां

IND vs PAK Asia Cup 2023: पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे एशिया कप के मुकाबले में रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। शाहीन ने इस मैच का पहला विकेट अपने नाम कर लिया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 2, 2023 5:47 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 4:17 अपराह्न

Asia Cup 2023 2...
Follow Us
---Advertisement---

IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में जारी एशिया कप के मैच में पाकिस्तानी बॉलर ने रोहित शर्मा का विकेट लेकर भारतीय टीम को पहला झटका दे दिया। आपको बता दें कि पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने रोहित को 11 रन के स्कोर पर आउट किया।आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम 95/4 रन बनाकर खेल रही थी। भारत एशिया कप में अपना ओपनिंग मुकाबला खेल रहा है।

शाहीन ने लिया पहला विकेट

भारत और पाकिस्तान के बीच कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में जारी एशिया कप मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने रोहित का विकेट लेकर भारत को पहला झटका दिया । आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे इस बेहद अहम् मैच में ओवर में रोहित का विकेट लेकर पाकिस्तानी टीम को पहली सफलता दिलाई।इसके बाद शाहीन ने विराट को भी क्लीन बोल्ड करे दिया। एशिया कप के वनडे फार्मेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 13 बार मुकाबले खेले गए हैं जिसमें भारतीय टीम ने 7 बार जीत हासिल की है तो वहीं पाकिस्तान ने कुल 5 बार बाजी मारी है। 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।इस वीडियो को क्रिकडेली नामक व्यक्ति ने शेयर किया है।

https://twitter.com/cricday96/status/1697925678833004875?s=20

भारतीय टीम सबसे सफल

आपको बता दें की एशिया कप के अब तक हुए एडिसन में अबतक भारतीय टीम सबसे सफल टीम रही है। भारत ने एशिया कप की ट्राफी कुल 7 बार अपने नाम की है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का सबसे फर्स्ट एडिसन 1984 में जीता था जबकि आखिरी बार भारत ने साल 2018 में यूएई की मेजबानी में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।

2008 के बाद पहली बार मेजबानी कर रहा पाकिस्तान

आपको बता दें कि पाकिस्तानी टीम साल 2008 के बाद पहली बार एशिया कप की मेजबानी कर कर रही है। पाकिस्तान ने साल 2008 में आखिरी बार एशिया कप की मेजबानी की थी जब श्रीलंका की टीम ने भारत को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया था। आपको बता दें कि श्रीलंका ने एशिया कप को अब तक कुल 4 बार होस्ट किया है। पकिस्तान ने जहां 2 बार एशिया कप की ट्राफी अपने नाम कि है तो वही श्रीलंका को 5 बार कामयाबी हाथ लगी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026