---Advertisement---

IND vs PAK Asia Cup 2023: ईशान के इस छक्के ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, मैदान पर अनोखे अंदाज में कुछ यूं लगाया शानदार सिक्स , वीडियो देखें

IND vs PAK Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के दौरान हुए भारत -पाक मैच में ईशान किशन के द्वारा लगाया गया एक जबरदस्त छक्का खूब वायरल हो रहा है। ईशान ने भारत-पाक मैच में 82 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 4, 2023 1:11 अपराह्न | Updated: सितम्बर 4, 2023 2:10 अपराह्न

Ishan
Follow Us
---Advertisement---

IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल में भारत -पाकिस्तान मैच के दौरान शानदार पारी खेली थी। आपको बता दें कि ईशान ने इस दौरान गेंदबाजों को मैदान के चारो ओर दौड़ाते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब जाकर ईशान की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह एक शानदार छक्का जड़ते नजर आ रहे हैं।

ईशान ने लगाया शानदार सिक्स

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन के द्वारा लगाया गया एक छक्का सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ईशान किशन ने यह छक्का भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान जड़ा था। अब इस छक्के को देखकर फैंस का भी खूब मनोरंजन हो रहा है। आपको बता दें कि कैंडी के पाल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में ईशान के बल्ले से कुल 82 रन निकले थें। आपको बता दें कि ईशान किशन ने इस दौरान 81 गेंदों में कुल 82 रनों की पारी खेली थी।सुशांत मेहता नामक व्यक्ति ने ट्विटर पर ईशान के इस छक्के को पोस्ट किया है।

भारत-पाक मैच हुआ था रद्द

आपको बता दें कि कैंडी में पाकिस्तान और भारत के बीच एशिया कप का ग्रुप मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 266 रन बनाये थे। इस मैच में ईशान के साथ हार्दिक पांड्या का भी बल्ला जमकर चला और उन्होंने 90 गेंदों में कुल 87 रन बना डालें। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी , नसीम शाह और हरिस राउफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी 10 विकेट अपने नाम किये थें।

भारतीय टीम के सभी मैच श्रीलंका में होंगे

आपको बता दें कि एशिया कप में भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका कि धरती पर खेलेगी।एशिया कप के दौरान पाकिस्तान में कुल 4 मैच खेले जाएंगे जबकि श्रीलंका 9 मैचों को होस्ट करेगा। एशिया कप के अबतक हुए एडिसन में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार खिताब अपने नाम किया है। आपको बता दें कि भारत ने एशिया कप का खिताब कुल 7 बार अपने नाम किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026