---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: हाई वोल्टेज मैच से पहले ही रोने लगा पाकिस्तान, पूर्व पाक खिलाड़ी ने ICC और BCCI पर लगाया गंभीर आरोप

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बॉयकॉट के फैसले को बदल दिया है। ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने आईसीसी और बीसीसीआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए मैच से पहले ही हार मान ली है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 11, 2026 3:19 अपराह्न

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: सारा विवाद, ड्रामेबाजी खत्म हो चुकी है। ऐसे में अब 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला फाइनल हो गया है। भारत बनाम पाकिस्तान विश्वकप 2026 मैच से पहले सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। कई यूजर्स पाकिस्तान के बॉयकॉट के फैसले को नौटंकी बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स ने पीसीबी के यूटर्न लेने के बाद पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ाई। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सकलैन मुश्ताक ने मैच के पहले ही अपनी टीम की हार मान ली है। पूर्व पाक क्रिकेटर ने अपना दुखड़ा रोते हुए आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट बोर्ड को भी लपेटे में ले लिया।

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026 मैच से पहले ही रोने लगा पाकिस्तान

सोशल मीडिया पर ‘Tejash’ नाम के एक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सकलैन मुश्ताक ने आईसीसी और बीसीसीआई पर गंभीर आरोप लगाया। सकलैन मुश्ताक ने कहा, ‘आजकल की टेक्नोलॉजी और ग्राउंड्समैन की वजह से इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच से पहले पिच बदली जा सकती है, ICC, BCCI के असर में है।

ऐसे में भारत बनाम पाकिस्तान विश्वकप 2026 मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का यह बयान दिखाता है कि पाकिस्तान ने 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले ही हार मान ली है। बता दें कि बीते साल पाकिस्तान की टीम एशिया कप में भारत से 3 बार भिड़ी थी और तीनों बार इंडिया से हार गई थी। ऐसे में पाकिस्तान को एक बार फिर हार से डर लग रहा है।

भारत बनाम पाकिस्तान विश्वकप 2026: टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी हुए बीमार

वही, भारत को विश्वकप में अपना अगला मैच नामीबिया के खिलाफ खेलना है, मगर इससे पहले ही भारत के 2 बड़े खिलाड़ी मुकाबले से बाहर हो गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में कुछ परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसे में बताया जा रहा है कि उनकी जगह पर अब संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। इसके अलावा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही बुखार की वजह से विश्वकप का पहले मुकाबले में भाग नहीं ले सके थे। ऐसे में टीम इंडिया को अपनी अंतिम 11 तैयार करने के लिए थोड़ी माथा-पच्ची करनी पड़ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026