---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: वेस्ट इंडीज में बजा कोहली का डंका, टेस्ट क्रिकेट में किये 8 हजार रन पूरे, रिकॉर्ड हासिल करने वाले बने पांचवे भारतीय क्रिकेटर

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच डॉमिनिका में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडियन टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेटों के नुक्सान पर 312 रन बना लिए थें। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ,यशस्वी जायसवाल ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 14, 2023 11:39 पूर्वाह्न

VIRAT
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच डॉमिनिका में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडियन टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेटों के नुक्सान पर 312 रन बना लिए थें। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ,यशस्वी जायसवाल और विराट ने अब तक शानदार पारी खेली है। इसी बीच क्रिकेट के धुरंधर विराट ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 वें भारतीय खिलाड़ी

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच डॉमिनिका में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है । विराट ने इस सीरीज में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 8 हज़ार रन पूरे कर लिए। अब विराट के टेस्ट क्रिकेट में कुल 8504 रन पूरे हो गए हैं और वह इस तरह दिग्गज खिलाड़ियों के एलिट लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

कौन-कौन क्रिकेटर कोहली से आगे

अगर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनने वाले भारतीयों की बात की जाए तो सबसे पहला नाम सचिन तेंदुलकर का आता है। सचिन के नाम 15921 रन दर्ज है। दूसरे स्थान पर मौजूद राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में कुल 13265 रन बनाये हैं। इसके बाद सुनील गावस्कर और वीवीएस लक्ष्मण का नम्बर आता है जिन्होंने क्रमशः 10122 और 8781 रन बनाएं हैं।

ये भी पढ़ें:पति और बेटे के साथ वेकेशन से लौटी Soha Ali Khan, कैमरे में कैद हुई इनाया की क्यूटनेस

भारतीय बल्लेबाजों की शानदार बैटिंग

भारत और वेस्ट इंडीज मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला जम कर चला। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने शतक जड़कर जहां भारतीय खेमे को ख़ुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया वही कोहली के धैर्य भरी पारी ने वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों को मुश्किल में डाल दिया है। भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेटों के नुकसान पर 312 रन बना लिए हैं।

ये भी पढ़ें:Asian Games 2023: बजरंग पुनिया और रवि दहिया को मिल सकती है एशियाई गेम्स के लिए डायरेक्ट एंट्री , जानें पैनल ने क्या कहा?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026