---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: विराट ने इस खिलाड़ी का कैच पकड़ सबको किया हैरान, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इसके दीवाने

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में खेला गया पहला वनडे मैच जीत भारतीय टीम ने तीन वनडे की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब ऐसे में इन दिनों विराट का एक कैच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसको देखने के बादआप भी विराट के ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 28, 2023 6:45 अपराह्न | Updated: जुलाई 29, 2023 10:23 पूर्वाह्न

VIRAT
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में खेला गया पहला वनडे मैच जीत भारतीय टीम ने तीन वनडे की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब ऐसे में इन दिनों विराट का एक कैच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसको देखने के बादआप भी विराट के इस कैच के दीवाने हो जाएंगे।

विराट का स्टनिंग कैच

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली जितना अपने बल्ले से कमाल करते हैं, उतना ही फील्डिंग में भी उन्हें महारत हासिल है। आपको बता दें कि विराट को दुनिया के सबसे फिट प्लेयर्स में देखा जाता है। अब ऐसे में जब कैच की बात आये तो विराट इससे कैसे चूक सकते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें विराट ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड का एक अविश्वसनीय कैच पकड़ा है। आपको बता दें कि मैच के 18 वें ओवर में जब रविंद्र जडेजा की गेंद पर शेफर्ड ने शॉट खेला तो गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सीधे स्लिप में खड़े विराट के हाथो में जा पहुंची। हालांकि यह कैच बहुत मुश्किल भरा था पर विराट की फुर्ती ने इसे पकड़ लिया। जैसे ही गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर निकली, स्लिप में खड़े विराट ने डाइव लगाकर इस कैच को एक हाथ से पकड़ लिया। अब जाकर इस कैच की क्रिकेट जगत में भी काफी चर्चा हो रही है।

Watch Here

विराट है रिकॉर्डों के बेताज बादशाह

आपको बता दें कि पहले वनडे के दौरान भले विराट बल्लेबाजी नहीं कर पाएं हों लेकिन हाल में ही खत्म हुए इंडिया वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान विराट ने अपना 29 वां टेस्ट शतक लगाया था। इसके अलावे विराट ने टेस्ट सीरीज के दौरान अपना 500 वां अंतर्राष्ट्रीय मैच भी पूरा किया था।

भारतीय टीम ने ली 1-0 की अजेय बढ़त

भारत ने बारबाडोस के मैदान पर खेले गए पहले वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम को 5 विकेटों से हराकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले ली है। आपको बता दें कि कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज को महज 114 के स्कोर पर ही समेट दिया। सीरीज का दूसरा मैच भी बारबाडोस में ही 29 जुलाई को खेला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026