---Advertisement---

Paris Olympics 2024 में भारत को मिला पहला पदक, पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शूटर मनु भाकर को दी बधाई

Paris Olympics 2024: देश की बेटी मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत देश का नाम ऊंचा करते हुए भारत के लिए पहला पदक जीत लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 28, 2024 5:25 अपराह्न

Paris Olympics 2024
Follow Us
---Advertisement---

Paris Olympics 2024: देश की बेटी मनु भाकर ने एक बार फिर भारत देश का नाम ऊंचा कर दिया है। मालूम हो कि पेरिस ओलंपिक का आगाज हो चुका है, इसके साथ ही भारत को पहला मेडल मिल गया है। देश को पहला मेडल दिलाने वाली देश की बेटी मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु की महज 22 साल है। सबसे खास बात यह है कि वह शूटिंग में ओलिंपिक मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट बन चुकीं हैं। 221.7 पॉइंट के साथ उन्हें सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। मेडल मिलते ही पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु को बधाई दी

पीएम मोदी ने दी बधाई

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “एक ऐतिहासिक पदक! बहुत अच्छा,

realmanubhaker ParisOlympics2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए! कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं”।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मनु भाकर को बधाई देते हुए लिखा कि “पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका की शुरुआत करने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करने वाला है। मैं कामना करता हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयां छूए”।

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “realmanubhaker Paris Olympics 2024 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई।

आपने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। आपकी उपलब्धि पर राष्ट्र गर्व से फूला हुआ है।

पिता ने जताई खुशी

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने कहा कि, “पूरे देश को मनु पर गर्व है, उसके दो इवेंट बाकी हैं, हमें उम्मीद है कि वह बेहतर प्रदर्शन करेगी। मनु को सरकार और फेडरेशन से काफी समर्थन मिला। तभी वह ऐसा कर सकीं। देश की जनता के आशीर्वाद से ही यह उपलब्धि हासिल हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026