---Advertisement---

India T20 Word Cup Win: खिलाड़ी, स्टेडियम का नाम या जगह पनौती? भारत की जीत पर ट्रोलर्स को बाबा बागेश्वर का जवाब, खास अंदाज में फटकारा

India T20 Word Cup Win: भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में खेले गए टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर ट्रोलर्स की शिकायत दूर कर दी है। इसी क्रम में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भी ट्रोलर्स को फटकारा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 9, 2026 10:45 पूर्वाह्न

India T20 Word Cup Win
Follow Us
---Advertisement---

India T20 Word Cup Win: तमाम कयासों को विराम मिल चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम तीसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतने में कामयाब रही है। इसके साथ ही उन ट्रोलर्स की शिकायत भी दूर हो गई है जो अहमदाबाद में स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम को पनौती बताए फिर रहे थे।

कई ऐसे थे जो खिलाड़ियों, जगह का या अन्य पहलुओं का जिक्र कर ‘पनौती’ की संज्ञा दे रहे थे। ऐसे सभी ट्रोलर्स को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भी करारा जवाब दिया है। बाबा बागेश्वर ने खास अंदाज में ट्रोलर्स को फटकारते हुए सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली प्लेइंग 11 को टी20 विश्व कप फाइनल में जीत मिलने पर बधाई दी है।

भारत की जीत पर ट्रोलर्स को बाबा बागेश्वर का करारा जवाब!

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, खिलाड़ी या अहमदाबाद को पनौती बताने वाले ट्रोलर्स को कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने करारा जवाब दिया है। बाबा बागेश्वर ने उन्हें फटकार लगाते हुए कठिन परिश्रम और संघर्ष को सर्वोपरि बताया है।

धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि “ठीक दो दिन पहले भारत में चर्चा चल रही थी कि जिस स्टेडियम में मैच हो रहा है वो पनौती है। कुछ लोग खिलाड़ियों तो कुछ जगह, स्टेडियम का नाम व दिन रविवार को पनौती बता रहे थे। लेकिन पूर्णत: पानी फिर गया। जिंदगी में कुछ भी पनौती नहीं होता। नीती और रणनीति यदि दोनों बेहतर है तो जिंदगी में कुछ भी पनौती नहीं होता। आपके अंदर जुनून, लगन, सिद्धत और भगवान की कृपा हो तो कुछ भी संभव है। भारत की जीत इसी का प्रमाण है।”

बाबा बागेश्वर ने सभी खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों व देशवासियों को टी20 विश्व कप फाइनल में मिली जीत पर बधाई दी है। उन्होंने इसे अद्भुत बताते हुए ट्रोलर्स को खास अंदाज में फटकारा है।

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम को क्यों मिला ‘पनौती’ का तमगा? 

दरअसल, क्रिकेट प्रेमियों को आज भी 2023 वंडे विश्व कप फाइनल में अस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार चुभती है। ये मुकाबला अहमदाबाद में स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ही खेला गया था। अस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर आईसीसी वंडे विश्व कप का खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को सुपर-8 में भी हार मिली थी। इसी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का एक तमगा इस स्टेडियम को पनौती की संज्ञा देने लगा।

हालांकि, भारतीय टीम का ओवरऑल प्रदर्शन नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में बहुत अच्छा है। भारत ने यहां टेस्ट, ओडीआई के साथ टी20 में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, 2023 विश्व कप फाइनल में टीम को मिली हार क्रिकेट प्रेमियों को चुभती है जिसकी वजह से इसे पनौती का तमगा दिया गया था। हालांकि, अब भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप फाइनल 2026 का खिताब जीतकर ट्रोलर्स की शिकायत दूर कर दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 9, 2026

Nishant Kumar

मार्च 9, 2026