---Advertisement---

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS: Virat Kohli का सपना तोड़ सकता है पंजाब का यह धाकड़ प्लेयर, क्या बेंगलुरु के लिए इतिहास रचेंगे कप्तान रजत पाटीदार?

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS: Virat Kohli रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली बार आईपीएल का खिताब दिला सकते हैं। मगर पंजाब का यह धाकड़ प्लेयर किंग कोहली का सपना तोड़ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 3, 2025 11:06 पूर्वाह्न

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS: 2 महीने से ज्यादा का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आईपीएल 2025 को आज नया चैंपियन मिल जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अगर बारिश ने खेल नहीं बिगाड़ा, तो Virat Kohli अपना सपना पूरा हकीकत में बदल सकते हैं। 17 साल के इंतजार के बाद किंग कोहली अपना पहला आईपीएल खिताब जीत सकते हैं। विराट कोहली ने इस आईपीएल सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी की है और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। इस सीजन विराट के बल्ले से 600 से अधिक रन निकले हैं। आईपीएल 2025 फाइनल, आरसीबी बनाम पीबीकेएस मैच में किंग कोहली को एक ‘विराट’ पारी खेलनी होगी और अपनी टीम को पहला आईपीएल खिताब जीताना होगा।

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS मुकाबले में चमकेंगे Virat Kohli

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट कोहली के तूफान को रोकने के लिए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पूरी कोशिश करेंगे। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 के क्वॉलीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धांसू पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी की वजह से ही पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच पाई है। श्रेयस अय्यर इस आईपीएल सीजन में जमकर बरसे हैं और विपक्षी टीम की बल्ले के साथ भारी पिटाई की है। ऐसे में अगर Virat Kohli और आईपीएल 2025 के खिताब के बीच में कोई खड़ा है, तो वो पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या आईपीएल 2025 फाइनल, आरसीबी बनाम पीबीकेएस मुकाबले में श्रेयस अय्यर जीतते हैं, या फिर विराट कोहली का सपना पूरा होता है।

आईपीएल 2025 फाइनल, आरसीबी बनाम पीबीकेएस मैच में रहेंगी कप्तानों पर नजरें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमों ने आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर में से किसी एक की किस्मत चमक जाएगी। श्रेयस अय्यर पिछले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल का खिताब जीता चुके हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर इससे पहले दिल्ली को भी आईपीएल फाइनल में पहुंचा चुके हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के पास फाइनल का प्रेशर संभालने का अधिक अनुभव है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर ज्यादा दबाव नजर आ सकता है। IPL 2025 Final, RCB vs PBKS मुकाबले में देखना दिलचस्प होगा कि क्या रजत पाटीदार आईपीएल इतिहास में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जीता पाते हैं या नहीं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026