---Advertisement---

IPL Viral Video: Surya Kumar Yadav ने Punjab Kings के खिलाफ दिखाया अपना शो, महज 25 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

IPL Viral Video: आईपीएल 202 का 31वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी देखने को मिली। सूर्यकुमार यादव इस मैच में अपनी पुरानी लय में लौट आए और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 23, 2023 9:45 पूर्वाह्न

IPL Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

IPL Viral Video: आईपीएल 202 का 31वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी देखने को मिली। सूर्यकुमार यादव इस मैच में अपनी पुरानी लय में लौट आए और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सूर्या ने महज 25 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। सूर्य कुमार यादव की आतिशी बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सूर्यकुमार यादव ने खेली आतिशी पारी 

दरअसल, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडिंयस को मैच जीतने के लिए 215 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव एक बार फिर उम्मीद बनकर उभरे। उन्होंने मध्यक्रम में आकर आतिशी बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों पर 57 रनों बना दिए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने मैदान के चारों ओर जमकर शॉट लगाए। सूर्या ने अपनी इस पारी के दौरान सात चौके और तीन छक्के लगाए। यानी सूर्यकुमार यादव ने 46 रन सिर्फ चौके और छक्के मारकर बनाए। सूर्य कुमार यादव की बल्लेबाजी का वीडियो।

Also Read: MI VS PBKS IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को 13 रनों से हराया, सूर्या की आतिशी पारी पर Arshdeep ने फेरा पानी

सूर्या ने लगाया सीजन का पहला अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2023 कुछ खास नहीं रहा था। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल के पहले पांच मुकाबलों में सिर्फ 66 रन बनाए थे। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ वह पुरानी लय में वापस आ गए और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 6वें मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को मैच जिताया। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2023 के 6 मैचों में करीब 20 की औसत से 123 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। जो कि पंजाब किंग्स के खिलाफ ही आया है। सूर्या का आईपीएल 2023 में बेस्ट स्कोर भी 57 रन ही है।

आईपीएल में सूर्या के आंकड़े

सूर्या ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 129 आईपीएल मुकाबले खेले है। जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए करीब 30 की औसत से 2767 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 17 बार अर्धशतकीय पारी खेली है। मुंबई इंडियंस के फैंस चाहेंगे कि सूर्य कुमार यादव ने जो अपनी पुरानी फॉर्म पाई है वह उसे बरकरार रखे और टीम को मैच जिताए।

Also Read: MI VS PBKS IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को 13 रनों से हराया, सूर्या की आतिशी पारी पर Arshdeep ने फेरा पानी

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026