---Advertisement---

झारखंड का उभरता सितारा Robin Minz का Mumbai Indians में ट्रायल के लिए चयन,धौनी को मानते हैं गुरु

Robin Minz:झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज का चयन मुंबई इंडियंस के trial के लिए हुआ है। बता दें कि रॉबिन झारखण्ड के गुमला जिले के रहने वाले हैं। सॉनेट क्रिकेट क्लब,रांची की तरफ से खेलते हुए इन्होंने अपने खेल में निखार लाया है और पूरे आदिवासी समाज का नाम रौशन किया है। रॉबिन भारतीय ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 28, 2023 6:57 अपराह्न

ROBIN MINZ
Follow Us
---Advertisement---

Robin Minz:झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज का चयन मुंबई इंडियंस के trial के लिए हुआ है। बता दें कि रॉबिन झारखण्ड के गुमला जिले के रहने वाले हैं। सॉनेट क्रिकेट क्लब,रांची की तरफ से खेलते हुए इन्होंने अपने खेल में निखार लाया है और पूरे आदिवासी समाज का नाम रौशन किया है। रॉबिन भारतीय दिग्गज क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी को अपना आदर्श मानते हैं।

ट्रेनिंग के लिए होंगे इंग्लैंड रवाना

Robin Minz अगस्त में मुंबई इंडियंस के आईपीएल ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड जाएंगे। इससे उनके आस-पास के लोग तथा पूरा आदिवासी समाज फूलें नहीं समां पा रहा है। अंडर-19 और अंडर-25 में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहें हैं रॉबिन मिंज।

ये भी पढ़ें:Health Tips: हेल्थ से प्यार तो आपको हरे और लाल टमाटर के ये अंतर जरुर जानने चाहिए, फायदे हैरान कर देंगे

पिछले साल ट्रायल से चूक गए थें रॉबिन

रॉबिन का ताल्लुक अति साधारण परिवार से है। रॉबिन के पिता एक रिटायर्ड आर्मी हैं और मां गृहिणी हैं। घर में दो बहने हैं। पिछले साल भी Robin ने लखनऊ सुपरजाइंट्स, मुंबई इंडियंस ,कोलकाता नाइट राइडर्स इन सभी टीमों के आईपीएल ट्रायल में हिस्सा लिया था पर वह सेलेक्शन से चूक गए थें।

ये भी पढ़ें:Hardik Pandya और पत्नी नताशा की फोटो शूट की पिक हुई वायरल, फैंस बोले किस लाईन में आ गए आप

धौनी को मानते हैं अपना आइडल

रॉबिन भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धौनी को अपना आइडल मानते हैं। धौनी का ताल्लुक भी रांची, झारखंड से हैं। धौनी को आइडल मानने की एक सबसे बड़ी वजह ये भी है कि वह उनके गृह राज्य से हैं। आपको बता दें कि धौनी भारत के ऐसे एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनो फॉर्मेट की ट्रॉफी अपने नाम की है। यही नहीं अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत को टेस्ट और वनडे में नंबर 1भी बनाया है। 2011 में उनकी ही कप्तानी में भारत ने 28 सालों बाद वर्ल्ड कप जीता था। हाल ही में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का ख़िताब भी अपने नाम किया था। फाइनल में चेन्नई ने गुजरात को हराया था । रॉबिन धौनी के विकेटकीपिंग के फैन हैं और यह सच भी है क्योंकि माही भारत के अब तक के सबसे सफल विकेटकीपर हैं ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kavya Maran

मार्च 13, 2026

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026