---Advertisement---

Joe Root ने अपनी कमाल की गेंदबाजी से उड़ाए कंगारूओं के परखच्चें, इंग्लिश टीम की कराई वापसी, वायरल हुआ वीडियो

Joe Root: एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मेंजबान ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 29, 2023 4:42 अपराह्न

Joe Root
Follow Us
---Advertisement---

Joe Root: एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मेंजबान टीम की गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा कर रख दी। टीम के सलामी बल्लेबाज से लेकर ट्रेविस हेड ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। लेकिन, जो रूट ने अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम को उंगलियों पर नचा दिया है। उन्होंने इस मुकाबले में धकाकेदार गेंदबाजी कर शानदार दिख रहे हेड और ग्रीन को आउट कर पवेलियन की तरफ भेजा।

रूट की बेहतरीन गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया टीम इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम पर भूखे शेर की तरह टूट के पड़ी। सलामी जोड़ी उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर के शानदार शुरूआत दिलाने के बाद स्टीव स्मिथ और और ट्रेविस हेड अपनी आतिशी पारी से इंग्लैंड टीम को बैकफुट पर ला गिराया। लेकिन, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए जो रूट फरिश्ता बन कर आए। उन्होंने इस मुकाबले में दो मुख्य खिलाड़ी का विकेट चटकाया। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उन्होंने पहले आगे बढ़कर शॉट खेल रहे ट्रेविस हेड को चलता किया। इसके बाद खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को शॉट मिड ऑन पर कैच आउट कराया। इस मुकाबले में इन दो खिलाड़ियों को आउट करने के बाद इंग्लैंड टीम वापसी पटरी पर लौटी थी।

ये भी पढ़ें:Health Tips: हेल्थ से प्यार तो आपको हरे और लाल टमाटर के ये अंतर जरुर जानने चाहिए, फायदे हैरान कर देंगे

रूट ने लिए 2 विकेट

जो रूट एक पार्ट टाइम स्पिनर गेंदबाज है। वह मैदान पर बहुत कम गेंदबाजी करते हुए नजर आते है। लेकिन, उन्होंने इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में महज 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इन विकेटों को बावजूद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद एक पहाड़ नुमा स्कोर खड़ा कर लिया है। खबर लिखे जाने तक कंगारूओं ने 7 विकेट के नुकसान पर 89 ओवरो में 364 रन बना लिए है।

ये भी पढ़ें:Health Tips: हेल्थ से प्यार तो आपको हरे और लाल टमाटर के ये अंतर जरुर जानने चाहिए, फायदे हैरान कर देंगे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026