---Advertisement---

इतनी खुशी, ऐसा जश्न, पंजाब को हराकर टेबल टॉपर बनी SRH, तो झूम उठीं Kavya Maran; ऑरेंज आर्मी ने प्लेऑफ की ओर बढ़ाए कदम

Kavya Maran: काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने बीते दिन पंजाब को शानदार अंतर से हरा दिया। ऐसे में ऑरेंज आर्मी प्लेऑफ की ओर बढ़ चुकी है। यही वजह है कि टीम की मालकिन ने अपनी खुशी जाहिर की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 7, 2026 10:46 पूर्वाह्न

Kavya Maran
Follow Us
---Advertisement---

Kavya Maran: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जब भी एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद का मैच होता है, तो टीम को सपोर्ट करने काव्या मारन जरूर मैदान पर आती हैं। ऐसे में मुकाबले के हर एक विकेट और सिक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करती हैं। बीते दिन बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच ने शानदार तरीके से मैच जीत लिया। मगर बात इतनी सी नहीं है। दरअसल, ऑरेंज आर्मी ने पंजाब किंग्स को हराया, जोकि इस मुकाबले प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज थी। ऐसे में पेट कमिंस की अगुवाई वाली एसआरएच ने पंजाब को मात दी, तो काव्या मारन अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं सकी।

काव्या मारन ने मैच जीतने के बाद खुलकर जाहिर की अपनी खुशी

हैदराबाद स्टेडियम में एसआरएच के मैच जीतने के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन की खुशी कैमरे पर कैद हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन्स दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘इस सीजन में काव्या के इमोशन्स एक अलग ‘हाइलाइट्स पैकेज’ के हकदार हैं।’ दूसरे ने कहा, ‘भाई, यह प्यार से बनी एक टीम है।’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘टेबल टॉपर्स। SRH ने IPL 2026 में अपनी 7वीं जीत पक्की कर ली है और यह मुस्कान सब कुछ बयां कर रही है। स्टैंड्स में काव्या मारन खुशी से झूम रही हैं। मालिक की खुशी ही तो फैंस की खुशी है। शुरुआती लड़खड़ाहट से लेकर शिखर तक। ‘ऑरेंज आर्मी’ दुनिया के शिखर पर है।’ जबकि एक अन्य यूजर ने कहा, ‘प्रफुल हिंगे द्वारा एक ही ओवर में लिए गए 3 विकेटों ने SRH के इस अभियान में सचमुच नई जान डाल दी है।’

काव्या मारन की टीम हैदराबाद बनी प्वॉइंट्स टेबल की टॉपर

वहीं, मैच की बात करें, तो हैदराबाद के मैदान पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। ऐसे में ‘दानवों की टीम’ मतलब हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और टीम के दोनों ओपनर्स ने गेंदबाजों की धुलाई करनी शुरू कर दी। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पंजाब के बॉलरों को जमकर मारा। इसके बाद ईशान किशन ने 55 रनों की तूफानी इनिंग खेली। इसके बाद टीम के क्लासी बैटर यानी हेनरिक क्लासेन ने 69 रनों की आतिशी पारी खेलकर टीम को 235 रनों तक पहुंचाया।

दूसरी ओर, पंजाब की शुरुआत खराब रही और जल्द ही 3 विकेट गिर गए। मगर एक तरफ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कूपर कोनोली आखिर तक खड़े रहे और 59 गेंदों में 107 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर नाबाद रहे। मगर अपनी टीम पंजाब को जीत नहीं दिला सके। ऐसे में काव्या मारन ने जीत के बाद अपनी खुशी जाहिर की। हैदराबाद की टीम 7 जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। ऐसे में प्लेऑफ के लिए एसआरएच को सिर्फ एक जीत की जरूरत है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohsin Naqvi Bangladesh Visit

मई 7, 2026

Mohan Yadav

मई 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 7, 2026

Bhagwant Mann

मई 7, 2026

America-Iran Tension

मई 7, 2026

UP Politics

मई 7, 2026