---Advertisement---

Mohammad Amir: दक्षिण अफ्रीका से भारत की हार के बाद स्टूडियो में बैठकर हंस रहे पाकिस्तानी, यूजर बोला- ‘बेगैरती का तमाचा खाकर भी इन्हें शर्म…’

Mohammad Amir: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को बुरी तरह से हराया, तो अपने स्टूडियो में बैठकर पाकिस्तानी खिलाड़ी हंस रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने करारा जवाब दिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 23, 2026 12:57 अपराह्न

Mohammad Amir
Follow Us
---Advertisement---

Mohammad Amir: इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम पर बहुत भरोसा था, मगर रविवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के आगे भारतीय टीम ने घुटने टेक दिए। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज बॉलर मोहम्मद आमिर ने भारत की करारी हार पर जमकर हंसी दिखाई। भारतीय बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के सभी बॉलरों के सामने सरेंडर करते हुए सिर्फ 111 रन ही बनाए। भले ही पाकिस्तान की टीम लीग स्टेज में भारत के खिलाफ हार गई थी, मगर फिर भी पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने स्टूडियों में बैठकर भारत की हार पर तंज कसते हुए हंसी-ठिठोली कर रहे हैं।

Mohammad Amir को यूजर ने दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘𝐂𝐫𝐢𝐜𝐞𝐫𝐳’ नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर को भारतीय टीम की शर्मनाक हार पर हंसते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में कमेंट सेक्शन में ‘Matin Ahsan’ यूजर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘इनकी थकान उतर गई चैंपियंस इंडिया की हार से, बेगैरती का तमाचा खाकर भी इन्हें शर्म नहीं आती है। बड़ी ही कमजोर कौम है पाकिस्तानी जो अपनी हार की कीचड से सना मुंह तक साफ नहीं करते। हां खैरात में मिले 1 पॉइंट से ज्यादा खुश है वो दिख रहा है।’

सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है भारतीय टीम, जानें समीकरण

उधर, रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 राउंड में हारकर इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी कठिन हो गई है। मगर अभी भी कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20 विश्वकप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है। सबसे पहले भारतीय टीम को यह उम्मीद लगानी होगी कि दक्षिण अफ्रीका वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे को हरा दे। साथ ही इंडिया को अपने बचे हुए दोनों मुकाबलों को बड़े अंतर से जीतना होगा। भारतीय टीम के 4 अंक हो जाएंगे। ऐसे में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल में दूसरी टीम के तौर पर अपनी जगह बना सकती है। अगर इंडिया अपना एक भी मैच हारती है, तो सेमीफाइनल में पहुंचना काफी कठिन हो जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 23, 2026

Virat Kohli

फ़रवरी 22, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 22, 2026

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding

फ़रवरी 22, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 21, 2026

Mohsin Naqvi

फ़रवरी 20, 2026