---Advertisement---

MS Dhoni: रोंगटे खड़े कर देगा ‘माही’ के फैंस का ये वीडियो, कुछ ऐसा था चेपॉक स्टेडियम का नजारा

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक में खेले गए मैच के दौरान धोनी की बैटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 11, 2023 4:38 अपराह्न

MS Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni: ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी को यूं ही नहीं लोग इतना पसंद करते हैं। जब भी धोनी बैटिंग करने क्रीज पर आते हैं तो कुछ न कुछ कमाल जरूर करते हैं। धोनी के मौदान में आते ही स्टेडियम का नजारा देखने वाला होता है। भारत में इन दिनों IPL की धूम मची हुई है। बीते दिनों चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक में मैच खेला गया। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 27 रनों से जीत दर्ज की।

इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा नजार देखते ही बनता है कि कैसे धोनी के फैंस उन्हें चीयर अप कर रहे हैं। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जब एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जा रहे थे तो पदयप्पा थीम का गाना, चेपॉक के क्राउड का धोनी-धोनी चिल्लाना, यह नजार रोंगटे खड़े कर देने वाला था। अगर आपने इस नजारे को मिस कर दिया है तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। नीचे आप इसका वीडियो देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं: IPL 2023: नवीन उल हक ने फिर विराट कोहली को छेड़ा! ऐसे मनाया विराट के आउट होने का जश्न

धोनी की परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल

इस सीजन में धोनी चेन्नई के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए मैच में भी धोनी 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। मैच के दौरान धोनी की परफॉर्मेंस पर फैंस ने जमकर उन्हें चीयर किया। वह पूरी तरह फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे। माही ने दो शानदार छक्के लगाकर अपने फैंस को मोहित कर दिया। फैंस धोनी की बैटिंग देखने के लिए हमेशा उत्साह में रहते हैं और जब मैच चेपॉक में हो तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है।

चेन्नई ने 27 रनों से जीता मैच

इस मैच में पहले खेलते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट देकर 167 रन बनाए थे। इसके बाद 168 रनों के लक्ष्या का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 140 रन पर ही ढेर हो गई। इस जीत के बाद चेन्नई 15 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: पूर्व भारतीय कप्तान ने धोनी पर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘अब ले लेना चाहिए आईपीएल से संन्यास’

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026