---Advertisement---

MS Dhoni: जिम के बाहर धोनी ने कुछ इस तरह बनाया अपने फैन का दिन, देखें यह खास वीडियो

MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान एम एस धोनी को रांची के एक जिम में अपने फैन की जर्सी पे ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 26, 2023 11:36 पूर्वाह्न

MS Dhoni signs autograph at gym in Ranchi
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे चहीते खिलाड़ियों में से एक हैं। इन दिनों धोनी अपने परिवार के साथ अपने होमटाउन रांची में ही समय गुजार रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक फैन को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं।

अक्सर फैंस के साथ नजर आते हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से काफी दूरी बनाकर रखते हैं। पर जब भी वह कहीं पर स्पॉट किए जाते हैं लोग उन्हें देखकर खुद को रोक नहीं पाते। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद धोनी अपने परिवार के साथ अपने होमटाउन में ही रहते हैं। इसके अलावा अक्सर उनसे जुड़े वीडियोस और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ठीक ऐसा ही हुआ जब रांची में एक जिम में वह अपने फैन को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए। इस वीडियो में यह अपनी IPL टीम CSK की जर्सी पर ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी के नाम दर्ज हैं कई बड़ी उपलब्धियां

भारत के पूर्व कप्तान एम एस धोनी फील्ड पर जितना शांत रहने के लिए जाने जाते थे और उतनी ही आवाज उनके नाम पर दर्ज रिकॉर्ड करते हैं। धोनी सारी ICC ट्रॉफी जीतने वाले विश्व के एकमात्र कप्तान हैं इसके अलावा उनकी धुआंधार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का भी हर कोई दीवाना है। वहीं दुनिया भर में धोनी अपने शांत स्वभाव और फैंस के साथ अच्छे बर्ताव के लिए भी जाने जाते हैं। वो अपने फैंस को कभी मायूस होने का मौका नहीं देते और जब भी मौका मिलता है वे फोटोज और ऑटोग्राफ देते हुए नजर आते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026