---Advertisement---

करोड़पति बनते ही इस महिला क्रिकेटर का चला जादू, अकेले दम पर दिलाई अपने टीम को रिकॉर्ड जीत

NZW vs SLW: महिला क्रिकेट भी अब पुरुष टीम से पीछे नहीं रह गया है। महिला क्रिकेट टीम के लिए एक और बड़ा टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। इस लीग का नाम है विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) यह लीग भारत की तरफ से शुरू की जा रही है लेकिन इसमें सभी देशों की ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 20, 2023 11:50 पूर्वाह्न

NZW vs SLW
Follow Us
---Advertisement---

NZW vs SLW: महिला क्रिकेट भी अब पुरुष टीम से पीछे नहीं रह गया है। महिला क्रिकेट टीम के लिए एक और बड़ा टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। इस लीग का नाम है विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) यह लीग भारत की तरफ से शुरू की जा रही है लेकिन इसमें सभी देशों की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। वहीं, इस लीग के हुए नीलामी में न्यूजीलैंड टीम की खिलाड़ी अमेलिया केर (Amelia Kerr) के ऊपर पैसा बरसा और वह करोड़पति बन गई। जिसके बाद उनका शानदार प्रदर्शन साउथ अफ्रीका में चल रहे विमेंस टी20 वर्ल्ड कप (Women’s World Cup) के न्यूजीलैंड और श्रीलंका महिला टीम (NZW vs SLW) के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला।

अमेलिया केर ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका में कल न्यूजीलैंड और श्रीलंका महिला टीम के बीच मैच खेला गया और स्कोरकार्ड देख ऐसा लग रहा है कि अमेलिया केर और श्रीलंका टीम के बीच मैच खेला जा रहा है। क्योंकि, कीवी टीम की अमेलिया केर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 6 चौके भी लगाए। उसके बाद उन्होंने गेंद से कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2.5 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट झटके। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनको मैन ऑफ डी मैच का अवार्ड भी दिया गया।

Also Read: पिता ने अपने दौर में बल्ले से मचाई थी धूम, बेटे का करियर मात्र 11 मैचों में ही हुआ समाप्त, जानें कौन है यह खिलाड़ी

मैच का हाल

महिला वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कीवी टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 162/3 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम मात्र 60 रनों पर ही सिमट गई और टीम को 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम ने इस वर्ल्ड में अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

अमेलिया केर बनी हैं करोड़पति

WPL का ऑक्शन अभी हाल ही में मुंबई में हुआ था और इस ऑक्शन में जमकर पैसा बरसा। बात करें अमेलिया केर की तो केर का बेस प्राइज 40 लाख रूपये थी ,लेकिन टीमों के बीच इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली और 40 लाख से शुरू हुई बोली 1 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। केर को WPL में मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा है।

Also Read: IND vs AUS: Ravichandran Ashwin ने पहले सेशन में ही ढाया कहर, कंगारू टीम के दो धाकड़ बल्लेबाज को किया चलता, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026