---Advertisement---

Paris Paralympics 2024 के जैवलिन थ्रो मुकाबले में Sumit Antil ने Gold Medal जीत रचा इतिहास, पीएम मोदी, गृह मंत्री समेत इन लोगों ने दी बधाई

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालम्पिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार शानदार बना हुआ है। अभी तक भारत को मेडल मिल चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 3, 2024 12:16 अपराह्न

Paris Paralympics 2024
Follow Us
---Advertisement---

Paris Paralympics 2024: Paris Paralympics 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार शानदार बना हुआ है। इसी बीच पेरिस पैरालम्पिक 2024 में जैवलिन थ्रो खिलाड़ी Sumit Antil ने इतिहास रचते हुए भारत कोGold Medal दिलाया है। सबसे खास बात यह है कि सुमित का यह पैरालम्पिक में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है। इसी बीच पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री समेत कई लोगों ने सुमित के इस नए कीर्तिमान हासिल करने पर बधाई दी है।

पीएम मोदी ने Gold Medal जीतने पर दी बधाई

जैवलिन थ्रो खिलाड़ी Sumit Antil को Paris Paralympics 2024 में गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने लिखा कि “सुमित का असाधारण प्रदर्शन! पुरुषों की जेवलिन F64 स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई! उन्होंने उत्कृष्ट निरंतरता और उत्कृष्टता दिखाई है। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं”।

Sumit Antil के लिए तालियों की गड़गड़ाहट

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अमित को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि “एक सर्वोच्च गौरव!!! पैरालिंपिक2024 में पुरुषों की भाला फेंक एफ-64 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए सुमित अंतिल के लिए तालियों की गड़गड़ाहट।

सफलता के शिखर पर पहुंचने के साथ-साथ सुमित ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं उनके साथ हैं”।

खेल मंत्री ने जताई खुशी

खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने एक्स हैंडल पर खुशी जताते हुए लिखा कि “भारत के लिए स्वर्णिम गौरव! sumit_javelin आपने paralympics 2024 में पुरुषों की भाला फेंक F64 में अविश्वसनीय जीत के साथ अपने खिताब का बचाव करके देश को गौरवान्वित किया है!

आपके अथक समर्पण, दृढ़ संकल्प और कभी हार न मानने की भावना ने विजय के इस क्षण को जीवंत बना दिया है। आप लाखों लोगों के लिए एक आइकन बन गए हैं, यह दिखाते हुए कि दिल और कड़ी मेहनत से कुछ भी संभव है। चमकते रहो, चैंपियन!”

Paris Paralympics 2024 में भारत को मिले 15 मेडल

गौरतलब है कि Paris Paralympics 2024 में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में अभी तक 15 मेडल आ गए है। मुकाबले में भारत ने 3 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल और 7 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026