---Advertisement---

विश्व कप 2023 में रोहित के साथ गिल को ओपनिंग करते नहीं देखना चाहते Ravi Shastri, इस वजह से कही इतनी बड़ी बात

Ravi Shastri: विश्व कप 2023 की शुरूआत 5 नवंबर से होने वाली है। इस विश्व कप को खेलने के लिए देश-विदेश की 10 टीमें भारत का रूख करने वाली है। इस विश्व कप की खास बात यह है कि इसके सभी मुकाबले 10 स्टेडियम में खेले जाने वाले है। वहीं भारत का मुकाबला पाकिस्तान के ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 29, 2023 12:17 अपराह्न

Ravi Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Ravi Shastri: विश्व कप 2023 की शुरूआत 5 नवंबर से होने वाली है। इस विश्व कप को खेलने के लिए देश-विदेश की 10 टीमें भारत का रूख करने वाली है। इस विश्व कप की खास बात यह है कि इसके सभी मुकाबले 10 स्टेडियम में खेले जाने वाले है। वहीं भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस विश्व कप के लिए भारत ने अभी से तैयारिया करना शुरू कर दी है। वहीं पूर्व हेड कोच और टीम इंडिया की 1983 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे रवि शास्त्री ने रोहित के साथ गिल को ओपनिंग नहीं करने की बड़ी बात कही है। वह उनके स्थान पर किसी लेफ्ट हेंड के बल्लेबाज को सलामी जोड़ी की कमान संभालते हुए देखना चाहते है।

रविं शास्त्री ने कहीं बड़ी बातें

रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पिछले कुछ समय से शिखर धवन के स्थान पर टीम की ओपनिंग की कमान संभालते हुए नजर आ रहे है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे है। उनका बल्ला देश-विदेश में जमकर गरज रहा है। इसी कड़ी में पूर्व कोच ने उन्हें ओपनिंग नहीं करनो को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ‘The Week’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि,

“नहीं, ये चुनौतीपूर्ण होगा। आपको इवेंट को गहराई से देखना होगा। फॉर्म फिर से महत्वपूर्ण हो जाता है। आपको सही संतुलन बनाने की जरूरत है। क्या आपको लगता है कि बाएं हाथ का बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में अंतर पैदा करेगा? यह ओपनिंग नहीं होनी चाहिए, बल्कि शीर्ष तीन या चार में होनी चाहिए। आपको उन सभी विकल्पों को तौलना होगा। आदर्श रूप से, मैं टॉप-6 में दो बाएं हाथ के बल्लेबाज़ देखना चाहूंगा।”

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

विश्व कप में लेफ्ट हेंड बल्लेबाजों ने निभाई अहम भूमिका- रवि

2011 के विश्व कप में बायें हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर, युवराज सिंह और सुरेश रैना ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी पर उन्होंने आगे कहा कि,

“जब भी आपने अच्छा किया है (बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों ने योगदान दिया है.) 2011 में, आपके पास गौतम गंभीर, युवराज सिंह और सुरेश रैना थे। 1974 मे वापस जाइए… एल्विन कालीचरण, रॉय फ्रेडरिक, क्लाइव लॉयड…. 1979 में भी सेम. 1983 की टीम एकमात्र ऐसी टीम थी जिसमें बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं था, लेकिन वह पूरा टूर्नामेंट सभी बाधाओं के खिलाफ था।”

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

“

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026