---Advertisement---

RCB vs DC WPL 2023: बुलेट की रफ्तार से जा रही गेंद को हवा में उड़कर Shikha Pandey ने लपका, देखें हैरान करने वाला Video

पहले गेंदबाजी में कमाल करने वाली दिल्ली टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडेय (Shikha Pandey) ने बाद में अपनी फील्डिंग से भी सबको हैरान किया। उन्होंने आरसीबी टीम की बल्लेबाज हीथर नाइट का बेहतरीन कैच लपका। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 13, 2023 9:16 अपराह्न

RCB vs DC WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB vs DC WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में आज यानि सोमवार को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC WPL 2023) के बीच लीग का 11वां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी टीम की शुरुआत खराब रही। वहीं, पहले गेंदबाजी में कमाल करने वाली दिल्ली टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडेय (Shikha Pandey) ने बाद में अपनी फील्डिंग से भी सबको हैरान किया। उन्होंने आरसीबी टीम की बल्लेबाज हीथर नाइट का बेहतरीन कैच लपका। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शिखा पांडेय ने पकड़ा बेहतरीन कैच

आरसीबी टीम की बल्लेबाज हीथर नाइट इस मुकाबले में कुछ अच्छा नहीं कर सकी और मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गई। लेकिन उनकी आउट होने की वजह बनी शिखा पांडेय जिन्होंने एक शानदार ड्राइव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लपका। दरअसल, आरसीबी पारी की 13 ओवर में हीथर नाइट बॉउंड्री लगाने गई और उन्होंने गेंद पर तेजी से प्रहार किया और गेंद बल्ले से लगने के बाद काफी तेजी से निकली। लेकिन 30 यार्ड सर्कल में खड़ी शिखा पांडेय ने हवा में उड़कर एक बेहतरीन कैच पकड़ ली।

Also Read: IND VS AUS: चौथा मैच ड्रॉ, INDIA ने सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा…WTC फाइनल में बनाई जगह

यहां देखें वीडियो:

Click here: https://www.wplt20.com/videos/shikha-takes-a-stunner-to-dismiss-heather-knight-6322491507112

आरसीबी ने बनाए 150 रन

11वें मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम अपने 20 ओवर में 150 रन ही बना सकी। बैंगलोर टीम की तरफ से एलिसे पेरी ने सबसे ज़्यादा नाबाद 67 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान 4 चौके और 5 बेहतरीन छक्के लगाए। पेरी के अलावा रिचा घोष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। वहीं, दिल्ली टीम की तरफ से शिखा पांडेय ने 3 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बैंगलोर टीम: स्मृति मंधाना (c), दिशा कासत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (wk), श्रेयंका पाटिल।

दिल्ली टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे, तारा नॉरिस, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026