---Advertisement---

Republic Day 2023: क्रिकेट में धमाल मचाने के साथ इन दिग्गज खिलाड़ियों ने सेना की जर्सी में भी बढ़ाया है इंडिया का मान-सम्मान

Republic Day 2023: भारत देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) देश के हर कोने में बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि क्रिकेट खेल में धमाल मचाने के साथ कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने सेना की जर्सी पहनकर देश का भी मान सम्मान बढ़ाया है। ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 26, 2023 1:13 अपराह्न

Republic Day 2023
Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2023: भारत देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) देश के हर कोने में बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि क्रिकेट खेल में धमाल मचाने के साथ कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने सेना की जर्सी पहनकर देश का भी मान सम्मान बढ़ाया है। लेकिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव ने टीम इंडिया की जर्सी के साथ-साथ सेना की जर्सी में भी दिखाई दिए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

टीम इंडिया को तीनों ICC ट्रॉफी जीताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बचपन से ही देश की सेना में जानें का शौंक था। लेकिन क्रिकेट में बेमिशाल करियर बनाने के बाद धोनी को साल 2011 में पहली बार सेना में शामिल होने का मौका मिला। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को पहली बार लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक साल 2011 में दी गई। जिसके बाद धोनी अकसर क्रिकेट से ब्रेक लेकर भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग करते हुए दिखाई देते हैं।

Also Read: REPUBLIC DAY 2023: टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दी देशवासियों को हार्दिक बधाई, ट्विटर के जरिए भेजे शुभ संदेश

कपिल देव (Kapil Dev)

टीम इंडिया को क्रिकेट में पहली बार वर्ल्ड कप दिलाने वाले और सबसे बेहतरीन भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव भी भारतीय सेना के बहुत बड़े फैन हैं और वह अकसर देश के सैनिकों के साथ समय व्यतीत करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन साल 2008 में कपिल देव को पहली बार शामिल किया गया और उनको लेफ्टिनेंट का पद दिया गया था।

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने बल्ले से हर टीम के खिलाफ रन बनाए और उन्होंने भारत के लिए 24 साल तक क्रिकेट खेला। लेकिन उनके करियर में एक और उपलब्धि तब और बढ़ गई जब मास्टर ब्लास्टर को साल 2011 में भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन की मानद रैंक दी गई थी।

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026