---Advertisement---

Pak Vs SL 2023: सऊद शकील ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 146 साल के क्रिकेट इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी

Pak Vs SL 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दुसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी बलबाज सऊद शकील ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है जिसे आज तक किसी क्रिकेटर ने नहीं बनाया है। आपको बता दें कि सऊद शकील ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंकाई ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 27, 2023 11:25 पूर्वाह्न

saud
Follow Us
---Advertisement---

Pak Vs SL 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दुसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी बलबाज सऊद शकील ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है जिसे आज तक किसी क्रिकेटर ने नहीं बनाया है। आपको बता दें कि सऊद शकील ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

श्रीलंकाई सरजमीं पर बनाया इतिहास

पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज सऊद शकील ने पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला जिसे वर्षों तक याद रखा जाएगा। आपको बता दें कि सऊद शकील ने श्रीलंका के खिलाफ जारी कोलंबो टेस्ट में अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ ही यह कीर्तिमान स्थापित कर दिया। सऊद शकील दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने अपने सभी 7 टेस्ट मैचों में अर्धशतक जमाया है।सऊद ने इस दौरान 1 शतक और एक दोहरा शतक भी जमाया था। सऊद शकील ने पाकिस्तान के लिए 7 टेस्ट मैचों में 875 रन बनाएं हैं। सऊद शकील ने साल 2022 के दिसंबर महीने में में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

कोलंबो टेस्ट में पाकिस्तान की स्थिति मजबूत

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेटों के नुकसान पर 576 रन बना लिए थें। पाकिस्तान ने तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। पाकिस्तानी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शाफिक और सलमान अली आगा की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तानी टीम ने 576 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। अब्दुलाह शाफिक ने अपने करियर का पहला दोहरा अर्धशतक जड़ते हुए 201 रन बनाएं वहीँ आघा ने 154 गेंदों में 132 रनो की पारी खेली। हालांकि पाकिस्तान कि टीम ने अपनी पारी 576 /5 पर घोषित ककर दी। रिपोर्ट लखे जाने तक श्रीलंका कि टीम ने दूसरी पारी में बिना नुकसान के 43 रन बना लिए थें।

अगस्त-सितम्बर के महीने में खेलना हैं एशिया कप

पाकिस्तानी टीम को अगले महीने होने वाले एशिया कप के मैचेस भी श्रीलंका में खेलने हैं। आपको बता दें कि एशिया कप का आयोजन इसबार पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। इसमें से 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाने हैं जबकि 9 मैच श्रीलंका की सरजमीं पर खेला जाना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026