---Advertisement---

Shabnim Ismail: WPL में मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी शबनीम इस्माइल ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में फेंकी सबसे तेज गेंद

Shabnim Ismail: भारत में इस वक्त वूमेंस प्रीमियर लीग की धूम मची हुई है। इस लीग में आए दिन कई नए रिकार्ड बन रहे है। इसी बीच 5 मार्च को मुंबई इंडियस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में एक नया रिकार्ड कायम हो गया। आपको बता दें कि यह मुकाबला दिल्ली के अरूण ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 6, 2024 1:07 अपराह्न

Shabnim Ismail
Follow Us
---Advertisement---

Shabnim Ismail: भारत में इस वक्त वूमेंस प्रीमियर लीग की धूम मची हुई है। इस लीग में आए दिन कई नए रिकार्ड बन रहे है। इसी बीच 5 मार्च को मुंबई इंडियस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में एक नया रिकार्ड कायम हो गया। आपको बता दें कि यह मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया। जहां मुंबई इंडियस की स्टार खिलाड़ी शबनीम इस्माइल ने महिला किक्रेट के अब तक के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी। इस नए रिकार्ड को कायम करने के बाद शबनीम इस्माइन की तुलना पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से की जा रही है।

Shabnim Ismail ने 132 किलोमीटर की रफ्तार से फेंकी गेंद

Shabnim Ismail
Shabnim Ismail

दरअसल बीते मंगलवार को मुंबई इंडियस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने इतिहास रच दिया। जब उन्होंने महिला क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकी। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी करते समय इस्माइल ने 132.1 किमी/घंटा (82.08 मील प्रति घंटे) की गति से गेंद फेंककर एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। बता दें कि इतिहास जगत में पहली बार ऐसा हुआ है, कि महिला क्रिकेट में 130 किमी/घंटा से अधिक की गेंद फेकी गई थी।

कौन है Shabnim Ismail?

बता दें कि शबनीम इस्माइल दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुकी है। वहीं 35 वर्षीय इस्माइल ने 16 साल के करियर को समाप्त करने के लिए घरेलू टी20 विश्व कप के कुछ महीनों बाद मई 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने सभी फॉर्मेट में 317 विकेट लिए और 241 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला, जिसमें 127 वनडे, 113 टी20 और एक टेस्ट शामिल थे। वह अब दुनिया भर की टी20 लीगों में नियमित रूप से खेलती हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026