---Advertisement---

लगातार 6वीं हार से टूट गईं पंजाब की मालकिन! Shreyas Iyer के साथ मैदान पर हुई गहन चर्चा; प्लेऑफ को लेकर कप्तान ने दिया चौंकाने वाला बयान

Shreyas Iyer: पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के बीच मैदान पर काफी गहन चर्चा देखने को मिली। अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब की टीम को दूसरी टीमों पर निर्भर होना पड़ेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 18, 2026 10:48 पूर्वाह्न

Shreyas Iyer
Follow Us
---Advertisement---

Shreyas Iyer: आप ऊपर का टाइटल पढ़कर समझ गए होंगे कि पंजाब की टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है। आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 2026 पंजाब की टीम के लिए अब तक आधा अच्छा और आधा बुरा साबित हुआ है। जी हां, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम आईपीएल के आधे सीजन के बाद लगातार हार का सामना कर रही है। रविवार को धर्मशाला के मैदान पर जब पंजाब को लगातार 6वीं हार मिली, तो मैदान पर ही पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और कप्तान के बीच गहन चर्चा देखने को मिली।

श्रेयस अय्यर और पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के बीच हुई चर्चा

धर्मशाला में मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिसमें पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और कप्तान श्रेयस अय्यर के मध्य बातचीत हो रही थी। हालांकि, दोनों के बीच असल में क्या बात हो रही थी, यह तो साफ नहीं है, मगर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब की लगातार 6वीं हार के बाद पंजाब के ऑनर्स काफी निराश हो गए हैं। ऐसे में टीम के कैप्टन के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।

वहीं, आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश और हताश नजर आए। उन्होंने कहा, ‘मैं हमारी टीम के कुल प्रदर्शन से बहुत निराश हूं। हमने अपने पहले सात मैचों में एक भी मैच नहीं हारा, लेकिन उसके बाद हमने लगातार छह मैच गंवा दिए। इसलिए, यह बहुत ही शर्मनाक बात है। अब यह हमारे हाथ में नहीं रहा कि हम टॉप पर रहकर क्वालिफाई करेंगे या नहीं, अब हमें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। लेकिन हम उम्मीद करेंगे कि हम अब भी टॉप पर रहकर क्वालिफाई कर सकें। पर यह सच में बहुत बुरा लग रहा है। मैं कह सकता हूं कि यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर है।’

कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेऑफ पर दिया हैरान करने वाला बयान

उधर, मैच के बाद जब पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर से प्लेऑफ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘हां, अभी सब कुछ हमारे हाथ में नहीं है, मैं यह मानता हूं, लेकिन मैं हमेशा पॉजिटिव रहता हूं और कभी नेगेटिव नहीं होता। इसलिए, भले ही सिर्फ एक प्रतिशत भी मौका हो, हम लड़ेंगे। हमारे पास अभी भी एक अच्छा मौका है, और हम आखिरी मैच जीतना चाहते हैं और फिर इंतजार करेंगे। मैं अतीत के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। कल एक नई सुबह होगी, इसलिए हम उसके बारे में सोचेंगे, पॉजिटिव रहेंगे और देखेंगे कि हम क्वालिफाई कर पाते हैं या नहीं।’

वहीं, मुकाबले की बात करें, तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। ऐसे में आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 222 रन बना दिए। इस दौरान वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों में नाबाद 73 रनों की पारी खेली। इसके बाद पंजाब की टीम 20 ओवरों में 199 रन ही बना सकी। इस तरह से पंजाब की टीम 23 रनों से हार गई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Twisha Sharma

मई 18, 2026

Bhagwant Mann

मई 18, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 18, 2026

PM Modi Sweden Visit

मई 18, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026

Donald Trump

मई 18, 2026